Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    एक-दूसरे को बचाने में चली गई चार जिंदगियां, सूरजपुर की रेड नदी में दो सगे भाइयों समेत चार की मौत

    October 24, 2026

    डायन होने का शक, घर में घुसकर महिला की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में

    October 24, 2026

    दुर्गा पूजा देखने निकली सहिया के साथ लूट, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, चार आरोपित गिरफ्तार

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • एक-दूसरे को बचाने में चली गई चार जिंदगियां, सूरजपुर की रेड नदी में दो सगे भाइयों समेत चार की मौत
    • डायन होने का शक, घर में घुसकर महिला की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में
    • दुर्गा पूजा देखने निकली सहिया के साथ लूट, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, चार आरोपित गिरफ्तार
    • रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मांदर उठाकर बजाने लगे तो देखते रह गए लोग
    • सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा, 20 लाख के कर्ज और पैसों की लालच में मां-बेटे की हत्या
    • रामानुजगंज में एनएच निर्माण की धीमी गति पर फूटा लोगों का गुस्सा, घंटों जाम रहा मुख्य मार्ग
    • महतारी एक्सप्रेस में प्रसव के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स निलंबित
    • धान खरीदी से पहले रामानुजगंज में कार्रवाई, दो पिकअप से 108 बोरी धान जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»डायन होने का शक, घर में घुसकर महिला की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में
    Jharkhand

    डायन होने का शक, घर में घुसकर महिला की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में

    पश्चिमी सिंहभूम के कोलजोमरो गांव में देर रात हुई वारदात, चार लोगों पर हत्या का आरोप; दो फरार आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलजोमरो गांव में अंधविश्वास के कारण एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। डायन होने के संदेह में चार लोगों ने कथित तौर पर घर में घुसकर रेंदाई सुंबरुई (46) की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोलजोमरो गांव निवासी रेंदाई सुंबरुई अपने पति साधु चरण सुंबरुई के साथ रहती थीं। शुक्रवार रात वह घर में ओली सो रही थीं। इसी दौरान चार लोग कथित तौर पर जबरन घर में घुस आए और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    शनिवार सुबह परिजनों ने महिला का शव खून से लथपथ हालत में देखा। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कराईकेला थाना प्रभारी प्यार हसन पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। इस दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। उनसे पूछताछ कर वारदात में उनकी भूमिका का पता लगाया जा रहा है। वहीं, फरार दो अन्य आरोपितों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला पर डायन होने का संदेह जताया जाना हत्या की वजह बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

    इसे भी पढ़ें……..

    दुर्गा पूजा देखने निकली सहिया के साथ लूट, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, चार आरोपित गिरफ्तार

    Views: 88
    breaking news Crime Investigation Jharkhand Crime News Jharkhand News Karaikela Police Koljomro Village Latest Jharkhand News Offbeat News Social Awareness Superstition Crime Tribal Area News Two Suspects Detained West Singhbhum News Witch Hunting Witchcraft Suspicion Woman Beaten to Death Woman Murder Case Women Safety
    Previous Articleदुर्गा पूजा देखने निकली सहिया के साथ लूट, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, चार आरोपित गिरफ्तार
    Next Article एक-दूसरे को बचाने में चली गई चार जिंदगियां, सूरजपुर की रेड नदी में दो सगे भाइयों समेत चार की मौत
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    एक-दूसरे को बचाने में चली गई चार जिंदगियां, सूरजपुर की रेड नदी में दो सगे भाइयों समेत चार की मौत

    October 24, 2026

    दुर्गा पूजा देखने निकली सहिया के साथ लूट, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, चार आरोपित गिरफ्तार

    October 24, 2026

    रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मांदर उठाकर बजाने लगे तो देखते रह गए लोग

    October 24, 2026

    सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा, 20 लाख के कर्ज और पैसों की लालच में मां-बेटे की हत्या

    October 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    एक-दूसरे को बचाने में चली गई चार जिंदगियां, सूरजपुर की रेड नदी में दो सगे भाइयों समेत चार की मौत

    October 24, 2026

    डायन होने का शक, घर में घुसकर महिला की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में

    October 24, 2026

    दुर्गा पूजा देखने निकली सहिया के साथ लूट, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, चार आरोपित गिरफ्तार

    October 24, 2026

    रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मांदर उठाकर बजाने लगे तो देखते रह गए लोग

    October 24, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • एक-दूसरे को बचाने में चली गई चार जिंदगियां, सूरजपुर की रेड नदी में दो सगे भाइयों समेत चार की मौत
    • डायन होने का शक, घर में घुसकर महिला की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में
    • दुर्गा पूजा देखने निकली सहिया के साथ लूट, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, चार आरोपित गिरफ्तार
    • रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मांदर उठाकर बजाने लगे तो देखते रह गए लोग
    • सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा, 20 लाख के कर्ज और पैसों की लालच में मां-बेटे की हत्या
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.