Browsing: Witchcraft Suspicion

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में अंधविश्वास के चलते 46 वर्षीय रेंदाई सुंबरुई की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, डायन होने के संदेह में चार लोग कथित तौर पर घर में घुसे और महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।