Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम

    November 12, 2026

    छठ महापर्व को लेकर रामानुजगंज में तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटा नगर पालिका का अमला

    November 12, 2026

    गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम
    • छठ महापर्व को लेकर रामानुजगंज में तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटा नगर पालिका का अमला
    • गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार
    • मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी
    • (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल
    • रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत
    • हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे पांच लोगों की मौत; 14 घायल
    • रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    Jharkhand

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    झींकपानी के सूरजाबासा के पास हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की दुर्घटना की जांच
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsSeptember 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरजाबासा के पास शनिवार दोपहर टोटो और मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल जगन्नाथपुर निवासी आलू-प्याज व्यवसायी शनि गुप्ता की सदर अस्पताल चाईबासा में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा है।

    बताया गया कि शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे टोटो झींकपानी की ओर से चाईबासा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान चाईबासा से जगन्नाथपुर की ओर जा रही मोटरसाइकिल सूरजाबासा के समीप सामने से आ रहे टोटो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को संभाला और इसकी सूचना पुलिस को दी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    घटना में टोटो पर सवार अंशु पाल (35) अपनी बच्ची के साथ चाईबासा आ रहे थे। टोटो चालक की पहचान वैभव भाटी के रूप में हुई है।

    वहीं मोटरसाइकिल संख्या (जेएच 06आर-9195) पर धनेश्वर कुंभार उर्फ हर्ष (17), पिता विधानसु कुंभार, और दीपा साई, जगन्नाथपुर निवासी शनि गुप्ता सवार थे। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एक टेंपो के जरिए सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने शनि गुप्ता को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    विश्व हिंदू परिषद के जिला गौ रक्षा प्रमुख सुधांशु कुमार चौधरी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। बजरंग दल के अंकित कुमार साह, रोहित श्रीवास्तव, अविनाश दास, शुभम जायसवाल और द्वारिका शर्मा ने भी राहत कार्य में मदद की। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही होगी। हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

    सूचना मिलने पर झींकपानी थाना प्रभारी राजीव रंजन मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और घटनास्थल का जायजा लेने के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, सभी घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

    इसे भी पढ़ें……..

    रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    Views: 176
    Previous Articleरांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    Next Article हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत

    November 9, 2026

    फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप

    November 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

    November 6, 2026

    खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

    November 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम

    November 12, 2026

    छठ महापर्व को लेकर रामानुजगंज में तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटा नगर पालिका का अमला

    November 12, 2026

    गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार

    November 11, 2026

    मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी

    November 10, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम
    • छठ महापर्व को लेकर रामानुजगंज में तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटा नगर पालिका का अमला
    • गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार
    • मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी
    • (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.