Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Education»विविध प्रदेशों की कला-संस्कृति का दर्शन कराते झूमर 2022 : युवा महोत्सव का भव्य समापन
    Education

    विविध प्रदेशों की कला-संस्कृति का दर्शन कराते झूमर 2022 : युवा महोत्सव का भव्य समापन

    विद्यार्थियों में आचार-विचार और व्यवहार का हुआ आदान-प्रदान : कुलपति
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 4, 2022Updated:December 4, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग : विनोबाभावे विश्वविद्यालय में विविध कला-संस्कृति का रसपान और मिनी हिन्दुस्तान का दर्शन कराते रविवार को झूमर 2022 : युवा महोत्सव का भव्य और रंगारंग समापन हुआ. प्रतिभागियों ने झारखंड से राजस्थान तक का जलवा बिखेरा. इससे विनोदिनी तरवे पार्क में सतरंगी इंद्रधनुषी छटा से समां बंध गया. ओडिसी, नागपुरी, गुजराती और राजस्थानी गीत-नृत्य-संगीत से तीन दिनों तक विनोबाभावे विश्वविद्यालय गुलजार रहा.

    स्नातकोत्तर कला एवं संस्कृति परिषद की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 26वें युवा महोत्सव के समापन समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री मधु मंसूरी ने कहा कि मौलिकता ही असली पहचान है, उसे कभी खत्म न होने दें. विद्यार्थियों को नसीहत दी कि अपना ईमान कभी खत्म न करें, इसका ध्यान अवश्य रखें. उन्होंने दो गीत गाते हुए नारी शक्ति को महान बताते हुए उनके सम्मान की वकालत की. साथ ही कहा कि परिवर्तन के लिए इंकलाब का नारा बुलंद करने से पीछे नहीं हटें. मौके पर कुलपति प्रो. डॉ मुकुल नारायण देव ने कहा कि यह महोत्सव विभावि के लिए मील का पत्थर साबित होगा. सभी प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी.

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    किसी भी शिक्षण संस्थान के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों का विशेष महत्व होता है. इस इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में न सिर्फ विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन किया, बल्कि एक-दूसरे कॉलेजों से ज्ञान, आचार-विचार और व्यवहार का आदान प्रदान भी किया. इस पूरे कार्यक्रम में सामूहिकता का समावेश और सतरंगी इंद्रधनुषी छटा का प्रवाह दिखा. सामंजस्य की भावना की सीख मिली. अब विनोबाभावे विश्वविद्यालय के यही प्रतिभागी ईस्ट जोन युवा महोत्सव में अपनी भागीदारी प्रस्तुत करेंगे और मेडल जीतकर लाएंगे. उन्होंने पद्मश्री मधु मंसूरी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. आयोजन सचिव डॉ सरिता सिंह ने कहा कि झूमर आनंद, उत्साह और उमंग का द्योतक है. इस महोत्सव में प्रतिभागियों को सिखने, सीखने और रंगों में रंग मिलाकर सराबोर होने का मौका मिला.

    मंच संचालन विभावि एनएसएस की को-ऑर्डिनेटर जॉनी रूफिना तिर्की और पीजी हिन्दी विभाग के डॉ केदार सिंह ने किया. मंच पर विभावि की प्रथम महिला सह कुलपति की पत्नी प्रभा देव, रजिस्ट्रार डॉ बीके गुप्ता, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ अंबर खातून, वित्त पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र, वित्तीय सलाहकार डॉ सुनील सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ गौरीशंकर तिवारी, रूसा के निदेशक डॉ चंद्रशेखर सिंह, पीआरओ डॉ प्रमोद कुमार, विभिन्न संकायाध्यक्ष, पदाधिकारी और शिक्षक, शिक्षकेत्तरकर्मी और विद्यार्थी मौजूद थे.

    करमा-सोहराय से लेकर ओडिसी, गुजराती और राजस्थानी तक की कला-संस्कृति का रसपान
    सबसे बेहतरीन प्रस्तुति केबी महिला महाविद्यालय हजारीबाग की रही. ओडिशी गीत-संगीत और नृत्य से प्रतिभागियों ने समां बांध दिया. स्कॉलर बीएड कॉलेज गिरिडीह के प्रतिभागियों ने राजस्थानी, तो संत कोलंबा की छात्राओं ने गुजराती डांडिया कर खूब वाहवाही बटोरी. विभावि पीजी के प्रतिभागियों की नागपुरी नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अंतिम कड़ी रही. ढोल मांजर बाजे रे…पर नागपुरी नृत्य कर आदर्श कॉलेज राजधनवार के प्रतिभागियों ने खूब तालियां बटोरीं. गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज समेत कई प्रतिभागियों ने झारखंडी कला-संस्कृति का रसपान कराया. आरके महिला कॉलेज गिरिडीह ने सोहराय को दर्शाया, तो अन्नदा कॉलेज ने धनरोपनी और धनकटनी से लेकर नागपुर के प्रमुख त्योहार का दर्शन कराया. चतरा ने बिहार की कला-संस्कृति की छटा बिखेरी. गिरिडीह कॉलेज के कलाकारों ने बांसुरी की मधुर तान पर नागपुरी नृत्य से लोगों का मन मोह लिया.

    झूमते रहे विद्यार्थी और शिक्षक, सेल्फी लेने की होड़
    पूरे चार घंटे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विनोबाभावे विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और शिक्षक झूमते रहे. उनमें सेल्फी लेने की होड़ मची रही. विद्यार्थियों ने प्रतिभागियों के साथ सुर में सुर मिलाकर खूब हौसलाआफजाई की.

    विभावि पीजी की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

    विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में आयोजित तीन दिवसीय झूमर 2020 : युवा महोत्सव में विभावि पीजी की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी. वहीं फर्स्ट रनरअप केबी महिला कॉलेज हजारीबाग और सेकेंड रनरअप संत कोलंबा कॉलेज हजारीबाग रहा. प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि पद्मश्री मधु मंसूरी, कुलपति प्रो. डॉ. मुकुल नारायण देव व अन्य अतिथियों ने मेडल और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया. महोत्सव में कुल 26 इवेंट हुए थे और इसमें 22 टीमों ने शिरकत की थी.

    Post Views: 388
    Previous ArticleUP: दुल्हन की डोली से पहले उठी अर्थी, फुटफूट कर रोए पिता, जानिए क्या है पूरा मामला
    Next Article जंगल में घुसकर बना रहे थे हाथियों का वीडियो, सूंड में लपेटकर जमीन पर पटका
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    JAC 12th Result : झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी, विज्ञान में मुस्तफा, वाणिज्य में अजय व कृति और कला में छोटी कुमारी स्टेट टॉपर

    May 6, 2026

    जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और कॉमर्स में 91.2 प्रतिशत छात्र सफल

    May 31, 2025

    विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) में एलएलएम परीक्षा रद्द! क्या घोटाले पर पर्दा डालने की साजिश?

    March 13, 2025

    विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के वीसी बदले, डाॅ दिनेश कुमार सिंह होंगे नए कुलपति

    March 13, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.