Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    सात बैरिकेडिंग टूटीं, विधानसभा गेट तक पहुंचे छात्र… फिर अचानक मचा हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    August 10, 2026

    जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम

    August 10, 2026

    एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • सात बैरिकेडिंग टूटीं, विधानसभा गेट तक पहुंचे छात्र… फिर अचानक मचा हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
    • जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम
    • एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा
    • वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार
    • विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र; वाटर कैनन और लाठीचार्ज
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता हिरासत में; 500 से अधिक छात्र भी पकड़े गए
    • विधानसभा घेराव से पहले रांची में छात्रों का महाजुटान, 50 हजार अभ्यर्थियों के पहुंचने का दावा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»सात बैरिकेडिंग टूटीं, विधानसभा गेट तक पहुंचे छात्र… फिर अचानक मचा हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
    Jharkhand

    सात बैरिकेडिंग टूटीं, विधानसभा गेट तक पहुंचे छात्र… फिर अचानक मचा हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन से रोकी गई भीड़; झड़प में छात्र और पुलिसकर्मी घायल, तनाव के बीच जवान की छात्रों ने बचाई जान
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड विधानसभा के बाहर सोमवार को जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आंदोलन अचानक उग्र हो गया। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी पुलिस की सात स्तर की बैरिकेडिंग को पार करते हुए विधानसभा के गेट नंबर-एक तक पहुंच गए।

    प्रदर्शनकारियों के विधानसभा की मुख्य बाउंड्री से करीब 10 मीटर दूर तक पहुंचने के बाद वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के कई गोले छोड़े और जगन्नाथ मंदिर के पास प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। झड़प और भगदड़ में कुछ छात्रों के घायल होने की सूचना है। कुछ पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बारिश के बीच प्रदर्शनकारी विधानसभा के गेट नंबर-एक के सामने डटे रहे और लगातार नारेबाजी करते रहे। पुलिस की ओर से उन्हें पीछे हटने और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की जाती रही। स्थिति बिगड़ती देख विधानसभा परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर विधानसभा में तैनात कर्मचारियों, अधिकारियों और कई विधायकों को दूसरे गेट से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

    प्रदर्शनकारियों को विधानसभा तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने मुख्य मार्गों पर सात स्तर की बैरिकेडिंग की थी। छात्रों के मुख्य समूह को रोकने के लिए पुलिस ने चेतावनी देने के साथ आंसू गैस और हल्के बल प्रयोग का सहारा लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह ने मुख्य मार्ग छोड़कर खेतों और जगन्नाथपुर मंदिर की ओर जाने वाले शॉर्टकट रास्तों का इस्तेमाल किया।

    पुलिस मुख्य बैरियर की सुरक्षा में लगी रही, इसी दौरान प्रदर्शनकारी अलग-अलग रास्तों से आगे बढ़ते हुए सातों बैरिकेडिंग पार कर विधानसभा के गेट तक पहुंच गए। इससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी हो गई। इसके बाद विधानसभा और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई।

    विधानसभा के गेट तक पहुंचने के बाद छात्रों का एक समूह वापस जगन्नाथ मंदिर के पास एकत्र हो गया। वहां दूसरे गुट के साथ मिलकर प्रदर्शन और नारेबाजी जारी रही। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने ड्रोन के माध्यम से पूरे इलाके की निगरानी शुरू कर दी।

    तनाव का असर विधानसभा से सटे विधायक आवास क्षेत्र तक भी पहुंचा। वहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी राकेश रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया।

    पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार यह प्रयास किया जाता रहा कि आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त कराया जाए। वहीं, छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

    लाठीचार्ज के बीच छात्रों ने जवान को भीड़ से सुरक्षित निकाला

    उग्र प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बीच एक ऐसा दृश्य भी सामने आया, जिसने आंदोलन का अलग पक्ष दिखाया। लाठीचार्ज के बाद जब भीड़ तितर-बितर होने लगी, उसी दौरान पुलिस का एक जवान प्रदर्शनकारियों के बीच फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग जवान को पकड़कर खींचने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान कुछ छात्र आगे आए और जवान को भीड़ से निकालकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

    इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ छात्रों को भीड़ के बीच फंसे जवान को सुरक्षित निकालते हुए देखा जा सकता है। तनावपूर्ण माहौल के बावजूद छात्रों ने जवान के साथ मारपीट करने के बजाय उसकी मदद की और उसे सुरक्षित पुलिस बल तक पहुंचाया।

    छात्रों ने कहा- पुलिसकर्मियों के खिलाफ नहीं है आंदोलन

    छात्र नेताओं का कहना है कि उनका आंदोलन भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और व्यवस्था के खिलाफ है, किसी पुलिसकर्मी या व्यक्ति के खिलाफ नहीं। उनका दावा है कि आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, विधानसभा घेराव के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ने और पुलिस की कार्रवाई को लेकर कई स्थानों पर तनाव की स्थिति बनी।

    फिलहाल विधानसभा और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें……….

    जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम

    Post Views: 84
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleजेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम

    August 10, 2026

    एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा

    August 10, 2026

    विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र

    August 10, 2026

    विधानसभा घेराव में बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र; वाटर कैनन और लाठीचार्ज

    August 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    सात बैरिकेडिंग टूटीं, विधानसभा गेट तक पहुंचे छात्र… फिर अचानक मचा हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    August 10, 2026

    जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम

    August 10, 2026

    एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा

    August 10, 2026

    वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार

    August 10, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • सात बैरिकेडिंग टूटीं, विधानसभा गेट तक पहुंचे छात्र… फिर अचानक मचा हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
    • जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम
    • एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा
    • वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार
    • विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.