Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप

    September 28, 2026

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»केसीसी ऋण विवाद पर पांच दिन बाद थमा किसानों का आंदोलन: प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त
    Chhattisgarh

    केसीसी ऋण विवाद पर पांच दिन बाद थमा किसानों का आंदोलन: प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त

    23 जून तक समाधान का भरोसा, किसानों ने कहा- मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा बड़ा आंदोलन
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyJune 21, 2026Updated:June 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण और धान खरीदी की लंबित भुगतान राशि को लेकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रामानुजगंज के सामने पिछले पांच दिनों से चल रहा किसानों का आंदोलन फिलहाल स्थगित हो गया है। प्रशासन की ओर से जल्द समाधान का आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने धरना और क्रमिक भूख हड़ताल समाप्त कर दी। हालांकि किसान नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि तय समय सीमा के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन दोबारा और अधिक व्यापक रूप में शुरू किया जाएगा।

    किसान नेता नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान बैंक परिसर के बाहर आंदोलनरत थे। किसानों का आरोप था कि उनकी जानकारी और सहमति के बिना उनके नाम पर केसीसी ऋण दर्ज कर दिया गया है। इसके चलते धान बिक्री से मिलने वाली उनकी राशि का भुगतान अटक गया है, जिससे कई किसान आर्थिक परेशानियों और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    आंदोलन के दौरान किसानों ने अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन किया। चौथे दिन आंदोलन ने नया मोड़ लेते हुए क्रमिक भूख हड़ताल का रूप ले लिया। पांच किसानों ने अनिश्चितकालीन उपवास शुरू कर प्रशासन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। आंदोलन को किसान संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न जनप्रतिनिधियों का भी समर्थन मिलता रहा।

    धरना स्थल पर पहुंचे किसान कांग्रेस के जिला महामंत्री अरविंद दुबे, कमाल अहमद, संतोष यादव, विकास दुबे और डॉ. दिनेश यादव सहित अन्य लोगों ने किसानों की मांगों का समर्थन किया और उनकी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

    आंदोलन के दौरान किसानों ने कई गंभीर आरोप भी लगाए। उनका कहना था कि जांच के दौरान ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें मृत व्यक्तियों तथा जेल में बंद लोगों के नाम पर भी ऋण दर्ज होने की जानकारी मिली है। किसानों ने इसे गंभीर अनियमितता बताते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी किसानों से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है तथा शिकायतों की जांच उच्च स्तर पर कराई जा रही है। मंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों से भी इसी प्रकार की शिकायतें सामने आई हैं, जिनकी जांच जारी है।

    आंदोलन के पांचवें दिन कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर एसडीएम आनंद नेताम धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने किसानों के प्रतिनिधिमंडल से विस्तार से चर्चा की और प्रशासन की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर प्रयास किए जाने का भरोसा दिलाया। एसडीएम ने कहा कि 23 जून तक किसानों के हित में ठोस निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा।

    प्रशासन के आश्वासन के बाद एसडीएम आनंद नेताम ने आंदोलनरत किसानों को जूस पिलाकर क्रमिक भूख हड़ताल समाप्त कराई। इसके साथ ही पांच दिनों से जारी धरना भी समाप्त हो गया।

    हालांकि किसान नेता नरेंद्र सिंह ने कहा कि आंदोलन समाप्त नहीं किया गया है, बल्कि केवल स्थगित किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे।

    पिछले पांच दिनों से यह आंदोलन पूरे जिले में चर्चा का विषय बना रहा। अब किसानों और आम लोगों की निगाहें 23 जून पर टिकी हैं, जब प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

    इसे भी पढ़ें……

    चुनावी हश्र देख लें आरोप लगाने वाले: कुछ जेल में हैं तो कुछ बेल पर, मुख्यमंत्री साय का विपक्ष पर तीखा हमला

    Post Views: 1,018
    KCC loan Ramanujganj
    Previous Articleचुनावी हश्र देख लें आरोप लगाने वाले: कुछ जेल में हैं तो कुछ बेल पर, मुख्यमंत्री साय का विपक्ष पर तीखा हमला
    Next Article युवक से मारपीट कर अर्द्धनग्न अवस्था में घुमाने का आरोप: वीडियो वायरल; काउंटर एफआईआर दर्ज, जांच जारी
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप

    September 28, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026

    भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप

    September 28, 2026

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.