Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    सब्जी बाड़ी में गांजे की खेती का खुलासा, 112 पौधों के साथ 51 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार

    October 4, 2026

    रांची के होटल में देर रात पुलिस की दबिश, कमरों की तलाशी में सामने आया बड़ा राज

    October 4, 2026

    नशे में वाहन चलाने वालों पर बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई, 9 महीने में 1001 प्रकरण दर्ज

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • सब्जी बाड़ी में गांजे की खेती का खुलासा, 112 पौधों के साथ 51 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार
    • रांची के होटल में देर रात पुलिस की दबिश, कमरों की तलाशी में सामने आया बड़ा राज
    • नशे में वाहन चलाने वालों पर बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई, 9 महीने में 1001 प्रकरण दर्ज
    • विशेष ग्राम सभाओं में बाल विवाह के खिलाफ बड़ा संकल्प, ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव
    • बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य
    • बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला
    • 80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»तहसील कार्यालय में मारपीट और हंगामे पर बड़ी कार्रवाई : वाड्रफनगर पुलिस ने 10 आरोपियों को भेजा जेल
    Chhattisgarh

    तहसील कार्यालय में मारपीट और हंगामे पर बड़ी कार्रवाई : वाड्रफनगर पुलिस ने 10 आरोपियों को भेजा जेल

    तहसील और सिविल कोर्ट परिसर में सुनवाई के दौरान हुआ विवाद, मारपीट और हंगामे से न्यायालयीन व्यवस्था हुई प्रभावित। वाड्रफनगर पुलिस ने रातभर दबिश देकर 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कई धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला।
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyMay 20, 2026Updated:May 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के वाड्रफनगर तहसील कार्यालय और सिविल कोर्ट परिसर में सुनवाई के दौरान हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश अब भी जारी है।

    पुलिस चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर क्षेत्र में दर्ज अपराध क्रमांक 80/2026 के तहत पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 19 मई 2026 को तहसील कार्यालय में एक प्रकरण की सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और बात गाली-गलौज से मारपीट तक पहुंच गई।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बताया गया कि सुनवाई के दौरान उपस्थित पक्षकारों और उनके साथ आए लोगों के बीच पहले बहस हुई, जिसके बाद तहसील एवं सिविल कोर्ट परिसर में हंगामा और मारपीट शुरू हो गई। इस घटना से न्यायालयीन कार्य प्रभावित हुआ और परिसर में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना से न्यायालय की गरिमा प्रभावित होने के साथ ही सरकारी कार्य में भी बाधा उत्पन्न हुई।

    मामले की सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और रात में दबिश देकर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अफजल, इलियास, इलियासुद्दीन, अमरनाथ गहरवरिया, इद्रास, उदयनाथ गहरवरिया, रामसकल वर्मा, चंद्रवती गहरवरिया, दिनेश पटेल और मनबधरी खेरा शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम परसडीहा, तहसील वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर के निवासी बताए गए हैं।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, अशांति फैलाने और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार 20 मई को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

    वहीं, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने, न्यायालयीन कार्य में बाधा डालने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही गई है।

    इसे भी पढ़ें…………….

    ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल बंद : बलरामपुर-रामानुजगंज के दवा व्यापारियों ने पीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    Post Views: 1,246
    Balrampur News Wardafnagar Police Action
    Previous Articleऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल बंद : बलरामपुर-रामानुजगंज के दवा व्यापारियों ने पीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    Next Article GTvsCSK मुकाबले में बढ़ेगा रोमांच : गुजरात की नजर टॉप-2 पर, चेन्नई के लिए करो या मरो की जंग…देखिए VIDEO
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    सब्जी बाड़ी में गांजे की खेती का खुलासा, 112 पौधों के साथ 51 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार

    October 4, 2026

    नशे में वाहन चलाने वालों पर बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई, 9 महीने में 1001 प्रकरण दर्ज

    October 3, 2026

    विशेष ग्राम सभाओं में बाल विवाह के खिलाफ बड़ा संकल्प, ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित

    October 3, 2026

    बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य

    October 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    सब्जी बाड़ी में गांजे की खेती का खुलासा, 112 पौधों के साथ 51 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार

    October 4, 2026

    रांची के होटल में देर रात पुलिस की दबिश, कमरों की तलाशी में सामने आया बड़ा राज

    October 4, 2026

    नशे में वाहन चलाने वालों पर बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई, 9 महीने में 1001 प्रकरण दर्ज

    October 3, 2026

    विशेष ग्राम सभाओं में बाल विवाह के खिलाफ बड़ा संकल्प, ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • सब्जी बाड़ी में गांजे की खेती का खुलासा, 112 पौधों के साथ 51 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार
    • रांची के होटल में देर रात पुलिस की दबिश, कमरों की तलाशी में सामने आया बड़ा राज
    • नशे में वाहन चलाने वालों पर बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई, 9 महीने में 1001 प्रकरण दर्ज
    • विशेष ग्राम सभाओं में बाल विवाह के खिलाफ बड़ा संकल्प, ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने बताए कोर्ट के अनुभव
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.