Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026

    रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट

    September 11, 2026

    अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    • छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»कन्हर का जलस्तर अंतिम पायदान पर, सूखती धारा में अवसर; मछुआरों की ‘बल्ले-बल्ले’
    Chhattisgarh

    कन्हर का जलस्तर अंतिम पायदान पर, सूखती धारा में अवसर; मछुआरों की ‘बल्ले-बल्ले’

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyApril 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जीवनदायिनी कन्हर नदी अब खुद जीवन के लिए जूझती नजर आ रही है। रामानुजगंज क्षेत्र में नदी का जलस्तर तेजी से गिरकर लगभग समाप्ति की कगार पर पहुंच गया है। एनीकट में जो पानी कल तक मौजूद था, वह अब गेट से रिसते-रिसते खत्म होने की स्थिति में है। यदि जल संसाधन विभाग ने तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया, तो आने वाले दिनों में कन्हर नदी पूरी तरह सूख सकती है। इसका सीधा असर नगर की 20 हजार से अधिक आबादी पर पड़ेगा, जहां पेयजल संकट गहराने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं।

    उल्लेखनीय है कि, गर्मी अभी अपने चरम पर भी नहीं पहुंची है। ऐसे में शुरुआती दौर में ही नदी का यह हाल भविष्य के गंभीर जल संकट की ओर इशारा कर रहा है। यदि समय रहते पानी का संरक्षण और प्रबंधन नहीं किया गया, तो घर-घर तक पेयजल आपूर्ति बाधित होना तय माना जा रहा है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मछुआरों की बढ़ी चहल-पहल, लेकिन खतरा भी बरकरार

    नदी का जलस्तर घटते ही एक ओर जहां आमजन चिंतित हैं, वहीं मछुआरों के लिए यह स्थिति “मौका” बन गई है। बड़ी संख्या में लोग जाल लेकर नदी में उतर चुके हैं और मछली पकड़ने में जुटे हैं। हालांकि, इस बीच एक गंभीर खतरा भी सामने है। पूर्व में कई बार मछली पकड़ने के लिए नदी में जहरीले केमिकल का इस्तेमाल किया जा चुका है, जिससे जलजीवों के साथ-साथ पर्यावरण पर भी विपरीत असर पड़ता है।

    पानी में जहर डाल मछली मारते तीन आरोपित पूर्व में गिरफ्तार।

    रामानुजगंज पुलिस ने इसी माह 4 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए तीन मछुआरों को रंगे हाथों केमिकल डालकर मछली मारते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

    डबरी और कुओं के सहारे चल रही जलापूर्ति

    वर्तमान में नगरपालिका प्रशासन नदी के बीच बनाए गए डबरी और पुराने कुओं के सहारे नगर के सभी 15 वार्डों में पेयजल आपूर्ति कर रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रित दिखाई दे रही है, लेकिन जलस्तर में लगातार गिरावट से यह व्यवस्था भी ज्यादा दिनों तक टिक पाना मुश्किल लग रहा है।

    मछली मारकर उसे बेचते मछुआरे।

    मामले को लेकर जल संसाधन विभाग के एसडीओ आशीष जगत से बात की गई। उन्होंने बताया कि वे फिलहाल निजी कार्य से बाहर हैं और दो दिन बाद रामानुजगंज पहुंचकर कन्हर नदी का निरीक्षण करेंगे। साथ ही, एनीकट के गेट की स्थिति जांचने के लिए इंजीनियर को तत्काल भेजने की बात कही है।

    कन्हर नदी का सूखना केवल इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों के लिए भी गंभीर संकट का संकेत है, जो पूरी तरह इसी जलस्रोत पर निर्भर हैं। मनुष्य किसी न किसी तरह पीने के पानी की व्यवस्था कर भी ले, लेकिन बेजुबान जीवों के सामने जीवन का बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है। ऐसे में कन्हर को बचाना सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी बन जाती है।

    इसे भी पढ़ें…………..

    झारखंड : जमशेदपुर में बागबेड़ा रेलवे लॉबी गेट के पास गोलीबारी, रेलवे कर्मी की मौत

    Post Views: 587
    Balrampur News Chhattisgarh News Drought Environment Fishermen Groundwater Kanhar River Ramanujganj Summer Crisis Viral Water Crisis Water Shortage
    Previous Articleझारखंड : जमशेदपुर में बागबेड़ा रेलवे लॉबी गेट के पास गोलीबारी, रेलवे कर्मी की मौत
    Next Article झारखंड: हजारीबाग में सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकराई कार, मां-बेटे की मौत
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट

    September 11, 2026

    अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार

    September 10, 2026

    मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज

    September 10, 2026

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026

    रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट

    September 11, 2026

    अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार

    September 10, 2026

    मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज

    September 10, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.