Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026

    रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»धनबाद में जहरीली गैस का कहर, दो महिलाओं की मौत, क्षेत्र में दहशत
    Jharkhand

    धनबाद में जहरीली गैस का कहर, दो महिलाओं की मौत, क्षेत्र में दहशत

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में जहरीली गैस लीक की समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। गैस के प्रभाव से अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

    पहली मौत बुधवार रात हुई थी, जब प्रियंका देवी की हालत अचानक बिगड़ गई। गुरुवार को 62 वर्षीय ललिता देवी ने भी दम तोड़ दिया। हालांकि प्रशासन का कहना है कि दोनों मौतों की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इन घटनाओं के विरोध गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने धनबाद–रांची मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने टायर जलाकर जिला प्रशासन और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना है कि जब तक सुरक्षित पुनर्वास नहीं दिया जाता और जहरीली गैस के स्रोत को चिह्नित कर बंद नहीं किया जाता, तब तक जाम जारी रहेगा, लेकिन लगभग चार घंटे के बाद प्रशासन और ग्रामीणों में हुई वार्ता के बाद सड़क जाम समाप्त कर दिया गया है।

    स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार ठाकुर ने बताया कि मृतक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ी और मुंह से झाग निकलने लगा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बताया कि मौत गैस के प्रभाव और सांस रुकने से हुई हो सकती है। प्रदीप के अनुसार, अब भी 15–20 लोग बीमार हैं और यदि गैस रिसाव नहीं रुका, तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

    स्थानीय निवासी शेख मोहम्मद ने प्रशासन पर ठोस व्यवस्था न करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि वर्षों से सिर्फ नोटिस दिया जा रहा है, लेकिन वैकल्पिक जगह नहीं मुहैया कराई गई। गैस पूरे इलाके में फैल चुकी है और लोग लगातार बीमार पड़ रहे हैं।

    पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने भी प्रबंधन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल ने कई जगहों को असुरक्षित घोषित किया, लेकिन रहने के लिए उपयुक्त विकल्प उपलब्ध नहीं कराया। उन्होंने डीजीएमएस, सीआईएमएफआर और आईएसएम जैसे विशेषज्ञ संस्थानों की बैठक बुलाकर तत्काल समाधान निकालने की मांग की।

    दहशत का आलम यह है कि कई परिवार अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। बीसीसीएल की टीम माइक से लगातार लोगों को स्थानांतरण की अपील कर रही है। गैस का असर राजपूत बस्ती, मस्जिद मोहल्ला, ऑफिसर कॉलोनी सहित करीब दस हजार आबादी वाले इलाके में महसूस किया जा रहा है।

    बीसीसीएल पीबी एरिया के महाप्रबंधक (जीएम) जी. साहा ने बताया कि गैस की चपेट में लोग न आएं, इसके लिए दो टेंट बनाकर लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह इलाका अग्नि प्रभावित है और वर्षों पहले इसे असुरक्षित घोषित किया गया था, लेकिन लोग यहां से हटे नहीं। उन्होंने कहा कि समस्या का स्थायी समाधान तभी संभव है, जब पहले पूरे क्षेत्र को खाली कराया जाए।

    पुटकी के अंचल अधिकारी (सीओ) विकास आनंद ने बताया कि डीजीएमएस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और गैस लीक को बंद करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों से सहयोग करने की अपील की, ताकि जल्द राहत मिल सके। मौत के कारण पर उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। प्रशासन लोगों की सभी मांगों को नोट कर रहा है और जल्द बैठक कर समाधान निकाला जाएगा।

    स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है, जो इलाके के लोगों का स्वास्थ्य जांच कर उनके उचित इलाज की व्यवस्था करने में जुटी है।

    केंदुआडीह थाना के प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि अब तक गैस से 2 लोगों की मौत हो चुकी है, आगे और जान-माल का नुकसान न हो इसके लिए कार्रवाई की जा रही है, साथ ही आक्रोशित लोगों को शांत करा सड़क जाम समाप्त कर लिया गया है।

    ये भी पढ़िए…………

    रांची में जगन्नाथपुर तालाब से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

    Post Views: 292
    Previous Articleरांची में जगन्नाथपुर तालाब से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article इरादे नेक हों तो सब कुछ बेहतर हो जाता है: हेमंत सोरेन
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026

    रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    September 26, 2026

    मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप

    September 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026

    रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    September 26, 2026

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.