Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Politics»Bihar Election 2025»भागलपुर के सातों विधानसभा में एनडीए का परचम, महागठबंधन का सुपड़ा साफ
    Bihar Election 2025

    भागलपुर के सातों विधानसभा में एनडीए का परचम, महागठबंधन का सुपड़ा साफ

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    भागलपुर। भागलपुर के सातों विधानसभा सीट से महागठबंधन का सुपड़ा साफ हो गया है। इन सातों विधानसभा सीट पर एनडीए के प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया है। इस जीत को लेकर एनडीए खेमे में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

    एनडीए समर्थक ढोल नगाड़े बजाते हुए एक दूसरे के ऊपर अबीर गुलाल लगाते देखे जा रहे हैं। वहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के खेल में निराशा देखी जा रही है। जिले के भागलपुर विधानसभा सीट से लगातार चार बार विधायक रहे कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा को भाजपा के रोहित पांडे ने पराजित किया। वहीं बिहपुर से भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर शैलेंद्र ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल करते हुए वीआईपी के अपर्णा कुमारी को पराजित किया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    राजद को छोड़ जदयू का दामन थामने वाले शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने वीआईपी के प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव को पराजित किया। कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी शुभानंद मुकेश ने राजद प्रत्याशी रजनीश भारती को पराजित किया। पिरपैंती विधानसभा से भाजपा के मुरारी पासवान ने राजद के रामविलास पासवान को पराजित किया।

    नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से लोजपा आर के प्रत्याशी मिथुन यादव ने राजद के जेड हसन को पराजित किया। वहीं सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू के ललित मंडल ने रजत के चंदन सिन्हा को पराजित किया है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक विधानसभा में इवीएम के मतों की गिनती के लिए 14 टेबल तथा पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए पांच टेबल लगाया गए थे।

    इस प्रकार प्रत्येक विधानसभा वार 21 टेबल मतों की गिनती के लिए लगाए गए थे। इवीएम से मतों की गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर तीन मतगणना कर्मी लगाए गए थे। वोटों की गिनती के लिए एक माइक्रो आब्जर्वर, एक सुपरवाइजर और एक काउंटिंग असिस्टेंट मौजूद थे। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर, एक सुपरवाइजर और दो काउंटिंग असिस्टेंट लगाए गए थे। उधर भागलपुर के दोनों मतगणना केंद्र राजकीय पालिटेक्निक, बरारी तथा महिला आइटीआइ, बरारी पर पुख्ता सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।

    शुक्रवार को आठ बजे पूर्वाह्न से मतगणना शुरू हुई। भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में 28 राउंड की मतगणना हुई। कहलगांव और पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में 30 से 32 राउंड की मतगणना हुई। गोपालपुर और बिहपुर विधानसभा क्षेत्र की लगभग 24 से 26 राउंड की मतगणना हुई। सुबह दस बजे से रूझान आना शुरू हो गया था। पहला रूझान पोस्टल बैलेट के जरिए आया। मतगणना केंद्रों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था थी। पहले घेरे में केंद्रीय अर्धसैनिक बल, दूसरे घेरे में बिहार सैन्य पुलिस एवं तीसरे घेरे में जिला पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 60 से अधिक सीसीटीवी लगाए गए थे। जगह-जगह मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।

    ये भी पढ़िए………..

    बिहार के जनादेश पर सबकी नजर, शुरू हो चुकी है मतगणना

    Post Views: 383
    Previous Articleबिहार के जनादेश पर सबकी नजर, शुरू हो चुकी है मतगणना
    Next Article बिहार विस चुनाव में एनडीए को मिले बहुमत को प्रधानमंत्री मोदी ने सुशासन, विकास और जनता के भरोसे की जीत बताया
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    “मैं, नीतीश कुमार, ईश्वर की शपथ लेता हूं… और 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

    November 20, 2025

    बिहार चुनाव : मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह विजयी घोषित, राजद की वीना देवी को 28,206 मतों के अंतर से हराया

    November 14, 2025

    बिहार विस चुनाव में एनडीए को मिले बहुमत को प्रधानमंत्री मोदी ने सुशासन, विकास और जनता के भरोसे की जीत बताया

    November 14, 2025

    बिहार के जनादेश पर सबकी नजर, शुरू हो चुकी है मतगणना

    November 14, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.