हजारीबाग। झारखंड सरकार ने 26 मई को बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक हजारीबाग की डीसी नैंसी सहाय का तबादला करते हुए उनके स्थान पर शशि प्रकाश सिंह को हजारीबाग का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। शशि प्रकाश सिंह फिलहाल प्राथमिक शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। बोकारो डीसी के पद पर अजय नाथ झा को नियुक्त किया गया है।
फैज अक अहमद मुमताज रामगढ़ के नए डीसी होंगे। आदित्य रंजन धनबाद के नए उपायुक्त बनाए गए हैं जबकि श्री निवास यादव गिरिडीह के उपायुक्त बनाए गए हैं। वहीं कैडरमा के डीडीसी ऋतुराज को उसी जिले का डीसी बनाया गया है।
ये भी पढ़िए….
झारखंड के लातेहार में पांच लाख का इनामी नक्सली मनीष यादव मारा गया, 10 लाख का इनामी गिरफ्तार