Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख
    • चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    • तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर
    • इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक
    • Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ
    • एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    👤
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»National»अपडेट: हादसे में जान गंवाने वालों का हुआ पोस्टमार्ट, अभी दर्ज नहीं हुआ केस
    National

    अपडेट: हादसे में जान गंवाने वालों का हुआ पोस्टमार्ट, अभी दर्ज नहीं हुआ केस

    New Delhi: चश्मदीद संगम विहार निवासी हीरालाल ने बताया कि हम लोग 7 लोग महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने वाले थे। हमने टिकट भी खरीद लिया था। प्लेटफार्म पर खड़े थे ही कि तभी रेलवे की अनाउंसमेंट हुई, ट्रेन 16 नंबर प्लेटफार्म पर आ रही है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 16, 2025Updated:February 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली, एजेंसी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। जबकि 12 लोग इस हादसे में घायल हुए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद पुलिस ने रातों-रात मृतकों के शवों को एलएनजेपी, आरएमएल और लेडी हार्डिंग अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया और सुबह परिजनों को सौंप दिया। रेलवे ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। 

    वहीं गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 2.5 लाख रुपये और हल्की चोटों वालों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। मृतकों में पांच नाबालिगों के अलावा 11 महिलाएं व दो पुरुष शामिल हैं। वहीं बीती देर रात हुए हादसे के बाद लोगों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। इसी को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो सदस्य वाली हाई लेवल कमेटी से जांच कराने के आदेश दिए हैं। रेलवे पुलिस के अनुसार जांच कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। जांच कमेटी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की सभी वीडियो फुटेज जुटाने के आदेश दिए हैं। वहीं मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    घटना की कहानी लोगों की जुबानी, दर्दनाक मंजर से बचकर आए चश्मदीदों कहानी उन्हीं की जुबानी

    चश्मदीद संगम विहार निवासी हीरालाल ने बताया कि हम लोग 7 लोग महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने वाले थे। हमने टिकट भी खरीद लिया था। प्लेटफार्म पर खड़े थे ही कि तभी रेलवे की अनाउंसमेंट हुई, ट्रेन 16 नंबर प्लेटफार्म पर आ रही है। हम तब 12 नंबर प्लेटफार्म पर थे। अनाउंसमेंट सुनकर हम लोग भी बाकी यात्रियों की तरह फुटओवर ब्रिज से प्लेटफार्म 16 की दौड़ने लगे।

    हीरालाल के अनुसार प्लेटफार्म 16 पर खड़े यात्री भी तब दूसरे प्लेटफार्म की तरफ फुटओवर ब्रिज से ही जाने लगे। इसी बीच भगदड़ शुरू हुई, जो भी भगदड़ मची वो फुटओवर पर ही मची। लोग एक दूसरे पर गिरते चले गए। बाकी लोग उनपर चढ़ते हुए खुद की जान बचाने के लिए इधर उधार भागने लगे। हम लोग भी बड़ी मुश्किल से जान बचाकर वहां से निकले।

    हीरालाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि रेल प्रशासन से कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा। देखते ही देखते कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

    हीरालाल के अनुसार जितनी मौत हुईं वो फुटओवर ब्रिज पर ही हुईं। जब प्रशासन पहुंचाया तो थोड़ी ही देर बाद सब कुछ वहां से साफ हो गया। उस जगह न तो कोई शव था और न ही भीड़।

    वहीं एक अन्य यात्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया, ‘वह प्रयागराज जा रहे था लेकिन कई ट्रेनें देरी से चल रही थीं या रद्द कर दी गई थीं। स्टेशन पर बहुत भीड़ थी। उन्होंने इस स्टेशन पर पहली बार इतनी भीड़ देखी। धर्मेंद्रके अनुसार उनके सामने ही छह-सात महिलाओं को स्ट्रेचर पर ले जाया गया। उनकी सांसे नहीं चल रही थी। प्रेम प्रकाश ने बताया कि उनके पास पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का स्लीपर क्लास का टिकट था, लेकिन कन्फर्म टिकट वाले भी ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। मेरे एक दोस्त और एक महिला यात्री भीड़ में फंस गए। बहुत ज्यादा धक्का-मुक्की हुई। 

    हम अपने बच्चों के साथ जैसे तैसे बचकर बाहर निकले है। वहीं दिल्ली के प्रेम नगर में रहने वाली स्वाति ने बताया कि वह अपने परिवार के आठ सदस्यों के साथ कुंभ जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आई थी। रोते हुए स्वाति ने कहा कि इस काली राात को वह जीवन भर नहीं भूल पांएगी। यहां लोगों ने जारा सी भी इंसानियत नहीं दिखाई। क्या महिला क्या बच्चे लोग सभी को कुचलते हुए भाग रहे थे।

    स्वाति के अनुसार इस घटना के बाद वह अब कभी जिंदगी में दोबारा स्टेशन नहीं आयेंगी।भगदड़ में छूट गया साथ बिहार के रहने वाले पप्पू ने इस भगदड़ मेंं अपनी सास को खो दिया। उन्होंने बताया कि अगर उनकी सास को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया होता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी। हादसे के बाद बदहवास पप्पू ने बताया कि उनकी सास की मौत हो गई। उनकी नाम कष्णा था और वह 50 वर्ष के करीब थी। 

    पप्पू के अनुसार शाम 4 बजे ही प्लेटफॉर्म पर आ गए थे। हम दिल्ली से बिहार के दानापुर जा रहे थे। वह प्लेटफॉर्म 15 पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच करीब साढ़े आठ बजे भगदड़ मच गई। जिसमें कई लोग दब गए। रोते हुए पप्पू ने बताया कि वह सास को अपनी मां की तरह मानते थे। काफी समय से उनकी सास उन्हें बोल रही थी प्रयागराज लेने जाने के लिए। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह कैसे अब सास के शव को लेका जाए।वहीं संगम विहार में रहने वाली पिंकी अपने परिवार के 12 लोग के साथ कुंभ के लिए जा रही थी। प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही भगदड़ मच गई जिसमें पिंकी दब गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया।

    पिंकी के भाई संजय ने बताया कि हम लोग 12 लोग जा रहे थे कुंभ में अपने परिवार के साथ मगर जिस तरीके से यह हादसा हुआ है मेरी वाइफ को हल्की-फुलकी चोट आई है मेरे बच्चे को भी चोट आए हैं मगर सभी लोग घर आ गए हैं मगर मेरी बहन पिंकी इस दुनिया से चली गई परिवार वाले का रोक कर बुरा हाल है। वहीं रेलवे डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने घटना के बाद कहा अब हमारी काेशिश रहेगी कि “अगर सामने ट्रेन है तो हम उतने ही लोगों को नीचे भेजेंगे जो आराम से उस ट्रेन में जा सकते हैं। थोड़ा अनुशासन के साथ चला जाए तो ऐसे हादसों की संभावना काफी कम हो सकती है। अगर किसी को लगता है कि प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ रही है तो उस समय ट्रेन में चढ़ने से ज्यादा बेहतर है रुक जाना। अभी हमारा पूरा ध्यान वर्तमान प्रबंधन में हैं।

    ये भी पढ़िए…………

    रामानुजगंज में मधुमक्खियों के हमले में तीन-चार लोग घायल, बैरिकेडिंग कर बंद कर दी गई गली, दहशत में मोहल्ले के लोग

    Post Views: 752
    Delhi Junction Accident
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleरामानुजगंज में मधुमक्खियों के हमले में तीन-चार लोग घायल, बैरिकेडिंग कर बंद कर दी गई गली, दहशत में मोहल्ले के लोग
    Next Article संत प्रेमानंद महाराज से वृंदावन एनआरआई ग्रीन्स सोसाइटी के अध्यक्ष ने माफी मांगी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर

    July 30, 2026

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत

    July 29, 2026

    इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल

    July 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026

    तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर

    July 30, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख
    • चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    • तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर
    • इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.