हजारीबाग। हजारीबाग सदर के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार के पिता दुर्योधन साव को लोहसिंघना पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया है।
हजारीबाग स्थित सरकारी आवास में अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी की जलने से मौत हो गई थी। इस मामले में अशोक के पिता भी नामजद अभियुक्त हैं। वे सलैया गांव में अपने ससुराल में थे। टेक्निकल सेल के सहयोग से लोहसिंघना पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे अशोक कुमार के बारे में पूछताछ कर रही है। दुर्योधन साव ने पुलिस को बताया कि वे बेटे से सरेंडर करने के लिए कह रहे हैं।इधर, जानकारी मिली है कि अशोक कुमार मोबाइल बंद कर रांची में रह रहा है।
पुलिस उनको गिरफ्तार कर सकती है। इसके पहले अशोक कुमार के बहनोई, भांजा और बड़े भाई को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर चुकी है। पुलिस पिता दुर्योधन साव और उनके छोटे बेटे शिवनंदन कुमार के कॉल डिटेल खंगाल रही है। लोहसिंघना थाना प्रभारी संदीप मंडल ने बताया कि पूर्व एसडीओ के पिता से पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
ये भी पढ़िए……………
पलामू में 76 केन्द्रों पर मैट्रिक और 40 पर इंटरमीडिएट की हाेगी परीक्षा