Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां

    November 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला

    November 22, 2026

    रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां
    • छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला
    • रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
    • रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा
    • अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती को न्याय दिलाने की मांग तेज, रांची में श्रद्धांजलि सभा के साथ उठी इंसाफ की आवाज
    • बलरामपुर पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण में 21 पुलिसकर्मी पुरस्कृत, अनुशासनहीनता पर एक कर्मचारी को दंड
    • बसंतपुर में 70 किलो गांजे से भरी लावारिस इनोवा का खुलासा, फास्टैग से मिला तस्कर का सुराग; महाराष्ट्र का आरोपित गिरफ्तार
    • वाड्रफनगर शराब दुकान में 7.59 लाख रुपये की गड़बड़ी, छह महीने से फरार सुपरवाइजर गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल के शपथ समारोह की तैयारियां जोरों पर, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
    Jharkhand

    हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल के शपथ समारोह की तैयारियां जोरों पर, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

    Ranchi: रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को लेकर एयरपोर्ट, होटल, सर्किट हाउस और मोरहाबादी मैदान की सुरक्षा काफी सख्त और कड़ी रहेगी। शपथ ग्रहण में कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित 10-12 वीवीआइपी गेस्ट आने वाले हैं। कुछ गेस्ट 27 नवंबर को ही रांची पहुंच जाएंगे।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्रिपरिषद के सदस्यों के 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जिला प्रशासन और रांची पुलिस के जरिये मोरहाबादी मैदान में सुरक्षा के साथ-साथ शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वीवीआइपी और वीआईपी मेहमानों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है।

    हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनके समर्थकों का हुजूम राजधानी रांची में उमड़ने वाला है। कई बड़े राजनेता सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। यही वजह है कि रांची पुलिस और जिला प्रशासन के जरिये शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अनुमान है कि शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 25,000 से ज्यादा लोग राजधानी पहुंचेंगे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    शपथ ग्रहण समारोह के लिए मोरहाबादी मैदान में बड़ा मंच बनाया जा रहा है, जिसमें 50- 60 लोग बड़े आराम से बैठ सकते हैं। मंच को बेहद मजबूत बनाया गया है। मैदान को पांच लेयर रखा गया है, जिसमें बैठने की व्यवस्था की जा रही है। मंच के सामने की जगह को पूरी तरह से खुला रखा जा रहा है ताकि जिन्हें बैठने की जगह न मिले वे सामने से खड़ा होकर शपथ ग्रहण देख सके।

    रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को लेकर एयरपोर्ट, होटल, सर्किट हाउस और मोरहाबादी मैदान की सुरक्षा काफी सख्त और कड़ी रहेगी। शपथ ग्रहण में कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित 10-12 वीवीआइपी गेस्ट आने वाले हैं। कुछ गेस्ट 27 नवंबर को ही रांची पहुंच जाएंगे। ऐसे में रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल तक और सर्किट हाउस तक सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। वीआईपी अतिथियों के लिए स्कॉट वाहन तैयार हो चुके हैं, जिसकी जिम्मेदारी डीएसपी रैंक के अधिकारियों के जिम्मे होगी।

    एसपी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वह खुद मोरहाबादी सहित सभी स्थलों की सुरक्षा का जायजा ले चुके हैं। वीआईपी सुरक्षा के तहत तैयारियां पूरी की जा रही हैं। रांची के डीआईजी ग्राउंड, रांची कॉलेज ग्राउंड, मोरहाबादी मैदान के साथ अन्य मैदानों में पार्किंग की व्यस्था की जा रही है। पार्किंग स्थल पर पुलिस के जवानों की भी तैनाती की जाएगी। रांची एयरपोर्ट, होटल, सर्किट हाउस, मोरहाबादी मैदान और रुट में तैनाती के लिए लगभग चार हजार से ज्यादा जवानों को तैनाती की जाएगी। ट्रैफिक को लेकर स्पेशल जवानों को जिम्मेदारी दी जाएगी। कार्यक्रम को लेकर पुलिस मुख्यालय से भी अतिरिक्त बल मुहैया कराया जा रहा है।

    ये भी पढ़िए……….

    हजारीबाग में महिला से 50 हजार ले भागे बदमाश

    Views: 442
    Hemant Oath Ceremony
    Previous Articleहजारीबाग में महिला से 50 हजार ले भागे बदमाश
    Next Article एसपी कोठी के पास जवान के घर से लाखों के गहने और नकद ले उड़े चोर
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती को न्याय दिलाने की मांग तेज, रांची में श्रद्धांजलि सभा के साथ उठी इंसाफ की आवाज

    November 20, 2026

    विश्व पटल पर छाए भारतीय लेखक डाॅ अशोक कुमार सिंह

    November 13, 2026

    रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत

    November 9, 2026

    फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप

    November 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां

    November 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला

    November 22, 2026

    रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा

    November 22, 2026

    रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा

    November 21, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां
    • छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला
    • रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
    • रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा
    • अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती को न्याय दिलाने की मांग तेज, रांची में श्रद्धांजलि सभा के साथ उठी इंसाफ की आवाज
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.