हजारीबाग। हजारीबाग विधानसभा सीट पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। हजारीबाग विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद रिकॉर्ड 43516 हजार से अधिक मतों से विजयी रहे। इनका कुल मत 126601 रहा। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह 89695 मत लाए हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद पहली बार विधायक बने हैं। हजारीबाग विधानसभा में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करते हुए झारखंड में भाजपा के सबसे अधिक वोटों से जीत हासिल करने वाले विधायक बने।
ज्ञात हो कि पूर्व विधायक सह वर्तमान सांसद मनीष जायसवाल 2019 में अपने जीत का अंतर दोगुना करते हुए करीब 51 हजार वोटों से जीत हासिल की थी। रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने के बाद प्रदीप प्रसाद ने समर्थकों का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के समर्थन से जीत हासिल हुई है। मेरे काम का इनाम मिला है। चुनाव प्रचार के दौरान मैंने अपने काम को ही लोगों के बीच रखा था। जीत हासिल करने के बाद वे अपने समर्थकों के साथ मंदिर गए और भगवान का आशीर्वाद भी लिया।

जीत हासिल कर लिए उम्मीदवारों के लिए मतगणना स्थल के बाहर गेंदे की माला का दुकान सजधकर तैयार था। इतना ही नहीं चाट, चाय की दुकान भी लगा था। जैसे-जैसे प्रत्याशियों के मत का बढ़त होता जा रहा था वैसे-वैसे उनके समर्थक पटाखा जला रहे थे। इधर बरही विधानसभा से मनोज यादव भाजपा प्रत्याशी और बरकट्ठा विधानसभा से अमित यादव चुनाव जीते।
उल्लेखनीय हो कि वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में हजारीबाग से 16 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी। इसमें एक महिला भी थी। इस वर्ष हजारीबाग निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के मनीष जायसवाल विजेता बने थे। मनीष जायसवाल को 106208 (49.12 प्रतिशत) वोट मिले थे। कांग्रेस के डॉ रामचंद्र प्रसाद को 54396 (25.16 प्रतिशत) वोट मिले थे। वह दूसरे नंबर पर थे। वर्ष 2019 के चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 385044 थी। इसमें से 216223 यानी 56.16 प्रतिशत ने मतदान किया था।
ये भी पढ़िए………….
जयराम महतो की पार्टी ने रामगढ़ में बिगाड़ा आजसू का खेल, स्पष्ट दिखा त्रिकोणीय संघर्ष