Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»21 दिन बाद मिला एयर एंबुलेंस का इंजन, जंगल में छिपा था हादसे का अहम सबूत; अब खुल सकता है सिमरिया विमान दुर्घटना का राज
    Jharkhand

    21 दिन बाद मिला एयर एंबुलेंस का इंजन, जंगल में छिपा था हादसे का अहम सबूत; अब खुल सकता है सिमरिया विमान दुर्घटना का राज

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची, एजेंसी। झारखंड के सिमरिया में 23 फरवरी को हुए एयर एंबुलेंस हादसे के तीन सप्ताह बाद जांच में बड़ा सुराग हाथ लगा है। हादसे वाली जगह से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में विमान का इंजन बरामद हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने इंजन को कब्जे में लेकर जांच एजेंसियों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यह बरामदगी दुर्घटना के कारणों से पर्दा उठाने में अहम साबित हो सकती है।

    सिमरिया थाना क्षेत्र के कासियतू करमटांड जंगल में सोमवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब महुआ चुनने गए ग्रामीणों को झाड़ियों के बीच एक भारी धातु का हिस्सा दिखाई दिया। पहले तो ग्रामीणों को समझ नहीं आया कि यह क्या है, लेकिन करीब जाकर देखने पर पता चला कि वह किसी विमान का इंजन है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना सिमरिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इंजन को सुरक्षित कब्जे में ले लिया।

    पुलिस के अनुसार यह इंजन मुख्य दुर्घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर पत्थर पनिया जंगल क्षेत्र में मिला है। विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी दूरी पर इंजन का मिलना इस बात का संकेत हो सकता है कि दुर्घटना के दौरान विमान के हिस्से हवा में ही अलग होकर दूर-दूर जा गिरे होंगे। एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि विमान तेज गति से जमीन से टकराया होगा, जिससे उसके हिस्से बिखर गए।

    इंजन की बरामदगी के बाद अब जांच एजेंसियों को हादसे की कड़ियों को जोड़ने में मदद मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। पुलिस ने इंजन को पूरी तरह सुरक्षित रखते हुए संबंधित जांच एजेंसियों और नागरिक उड्डयन विभाग को इसकी सूचना दे दी है।

    गौरतलब है कि 23 फरवरी को सिमरिया क्षेत्र में एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस भीषण हादसे में पायलट, गंभीर मरीज, डॉक्टर, पैरामेडिक स्टाफ और मरीज के परिजनों समेत कुल सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दुर्घटना के समय इलाके में तेज बारिश और घना कोहरा होने की जानकारी सामने आई थी।

    हालांकि अब तक हादसे के वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सके थे। ठोस सबूतों की कमी के कारण जांच एजेंसियां किसी अंतिम निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पा रही थीं।

    फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा सच

    सिमरिया थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बरामद इंजन को सुरक्षित कर लिया गया है और इसकी जानकारी उच्च स्तरीय जांच एजेंसियों को दे दी गई है। इंजन की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच कराई जाएगी, जिससे यह पता लगाया जा सकेगा कि दुर्घटना से पहले उसमें कोई तकनीकी खराबी थी या किसी अन्य वजह से हादसा हुआ।

    अब इस पूरे मामले में दिल्ली से आने वाली विशेषज्ञ टीम की जांच पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि यह इंजन एयर एंबुलेंस दुर्घटना का सबसे अहम सुराग साबित हो सकता है, जिससे हादसे के असली कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

    ये भी पढ़िए……………

    Dhanbad : झरिया बॉर्डर पर पुलिस-अपराधियों में मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह के तीन बदमाश दबोचे; हथियार-बम भी बरामद

    Post Views: 474
    Previous ArticleDhanbad : झरिया बॉर्डर पर पुलिस-अपराधियों में मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह के तीन बदमाश दबोचे; हथियार-बम भी बरामद
    Next Article झुमरी तिलैया में LPG का विकल्प बना PNG, पाइपलाइन गैस से घरों और होटलों को बड़ी राहत
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026

    डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा

    September 17, 2026

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    September 16, 2026

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.