Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»छत्तीसगढ़ वासी कांग्रेस के झूठ से बचें : जयराम ठाकुर
    State

    छत्तीसगढ़ वासी कांग्रेस के झूठ से बचें : जयराम ठाकुर

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 9, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रायपुर, (हि.स.)। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने रायपुर के भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस ने न हिमाचल में वादे पूरे किए न छत्तीसगढ़ में, कांग्रेस झूठे वादे करने में माहिर हैं।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि झूठी कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ में झूठी गारंटी बांट रही है। कांग्रेस इस देश की सबसे बड़ी ठग है जो झूठ बोलकर छत्तीसगढ़ में सत्ता में आई और झूठ बोलकर हिमाचल प्रदेश की सत्ता हासिल की। कांग्रेस ने न तो छत्तीसगढ़ में पिछले चुनाव में किए गए वादे निभाए और न ही हिमाचल में दी गई पांच गारंटियों में से अब तक एक भी गारंटी पूरी की है। जिस तरह कांग्रेस झूठी है, उसी तरह उसकी गारंटी भी झूठी है। छत्तीसगढ़ की जनता झूठी गारंटियों के छलावे में आने से बचे। भाजपा उसे बेहतर भविष्य की गारंटी दे रही है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल की जनता को धोखा देने के लिए जो पांच गारंटी दी थीं, उनमें पहले गारंटी यह है कि महिलाओं को हर महीने 15 सौ रुपये देने का वादा किया गया था। लेकिन महिलाओं को एक पैसा भी नहीं मिला। ठीक वैसे ही, जैसे कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं से पेंशन और मुफ्त सिलेंडर का वादा किया था और वादा खिलाफी की। कांग्रेस ने दूसरी गारंटी यह दी थी कि बेरोजगारों को 5 लाख नौकरियां देंगे, लेकिन 11 माह बाद भी बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिली है। कांग्रेस ने हिमाचल में तीसरी गारंटी यह दी थी कि हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी लेकिन यह वादा भी नहीं निभाया गया।

    कांग्रेस ने हिमाचल के पशुपालकों को गारंटी दी थी कि उनसे 100 रुपये किलो की कीमत पर दूध खरीदेंगे। पशुपालक अब तक इंतजार कर रहे हैं कि कांग्रेस की हिमाचल सरकार उनसे 100 रुपये किलो के दाम पर दूध कब खरीदेगी। कांग्रेस ने हिमाचल के किसानों से झूठ बोला था कि उनसे 2 रुपये किलो में गोबर खरीदा जाएगा। कांग्रेस की सरकार ने अब तक 2 ग्राम गोबर भी नहीं खरीदा है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की तरह हिमाचल प्रदेश में भी पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने का वादा किया था। यह भी पूरा नहीं हुआ है। कांग्रेस की सारी गारंटी झूठ का पुलिंदा है।

    कांग्रेस की ओर से हिमाचल की जनता को झूठी गारंटी बांटने वालों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल थीं। भूपेश ने जिस तरह 5 साल पहले छत्तीसगढ़ की जनता को ठगा है। अब भूपेश और प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ की जनता को जो गारंटी बांट रही हैं, वे सब की सब झूठी हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ने देखा है कि कांग्रेस में 2018 के चुनाव में जो 36 वादे किए थे, उनमें से एक तिहाई वादे भी ढंग से पूरे नहीं किए हैं। जो किया है उसमें छलावे के अलावा कुछ भी नहीं है।

    कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार अथवा बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन सरकार के अंतिम समय में मुट्ठी भर युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देकर औपचारिकता की है। कांग्रेस की भूपेश सरकार राज्य के बेरोजगारों का 15 हजार करोड़ रुपये डकार गई।

    कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में शराब बंदी का वादा किया था, लेकिन 5 साल तक शराब घोटाला करने में लगी रही। इसी तरह 200 फूड प्रोसेसिंग यूनिट नहीं बनाए, 20 लाख का मुफ्त इलाज नहीं दिया, संपत्ति कर माफ नहीं किया, बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया और तो और नियमतीकरण भी नहीं किया, कांग्रेस के सभी वादे झूठे निकले।

    ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में घोटाले की सरकार ने वादे निभाने की जगह केवल घोटाले किए हैं। इन सभी घोटालों से छत्तीसगढ़ की जनता अच्छी तरह परिचित है। उसे मालूम है कि किस घोटाले में कितने करोड़ का खेल भूपेश ने किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ और हिमाचल दोनों जगह झूठ बोलकर सरकार बनाई, छत्तीसगढ़ वासी सचेत रहे, अब इनकी बातों में न आए। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, यूपी के प्रवक्ता मनीष शुक्ला और भाजपा नेता सुरेंद्र पाटनी माैजूद रहे।

    ये भी पढ़िए……

    कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश के विकास के लिए कोई रोडमैप नहीं: नरेन्द्र मोदी

    Post Views: 349
    People of CG - Avoid the lies of Congress- Jairam Thakur
    Previous Articleकांग्रेस के पास मध्य प्रदेश के विकास के लिए कोई रोडमैप नहीं: नरेन्द्र मोदी
    Next Article दिल्ली-एनसीआर के एक्यूआई में सुधार, बरसात ने तोड़ी प्रदूषण की कमर
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.