Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»दिल्ली-एनसीआर के एक्यूआई में सुधार, बरसात ने तोड़ी प्रदूषण की कमर
    National

    दिल्ली-एनसीआर के एक्यूआई में सुधार, बरसात ने तोड़ी प्रदूषण की कमर

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 11, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में जो काम सरकारें नहीं कर पाईं, उसे प्रकृति ने 24 घंटे में कर दिखाया। आज (शनिवार) सुबह समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में बड़ा सुधार हुआ है। प्रकृति को चुनौती देते हुए कृत्रिम वर्षा कराने की चर्चा के बीच सामान्य बरसात ने ही दिल्ली- एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से कुंडली मारकर बैठे प्रदूषण की कमर तोड़ दी। प्रकृति ने ऐसा कुछ किया कि मात्र 24 घंटे के भीतर राष्ट्रीय राजधानी के एक्यूआई में 158 अंक तक की कमी दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता स्तर घटकर 224 पर आ गया। यह शुक्रवार 400 के पार था।

    दो दिन पहले गुरुवार को दिल्ली की हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में थी। अगले दिन शुक्रवार को यह दो पायदान नीचे खिसकर ‘खराब’ श्रेणी में आ गई। सुबह लोग सोकर उठे तो बाहर का नजारा बदला सा मिला। एक हफ्ते से जहरीली हवा में सांस ले रहे नागरिकों को हल्की बूंदाबांदी के बीच हवा साफ मिली।वर्षा का दौर रुक- रुककर दिनभर चला। इससे वातावरण में मौजूद प्रदूषक कण काफी हद तक धुल गए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह दिल्ली के आनंद विहार में 282, आरके पुरम में 220, पंजाबी बाग में 236 और आईटीओ में 263 एक्यूआई दर्ज किया गया। हालांकि यह अभी भी ‘खराब’ श्रेणी में है। मगर पिछले 48 घंटे में इसमें भारी गिरावट आई है। यह बात अलग है कि अभी भी दिल्ली के 15 इलाके ऐसे हैं जहां का एक्यूआई 300 के ऊपर है, लेकिन दिल्ली के वातावरण में छाई स्माग की चादर काफी हद तक साफ हो गई है।

    इस बीच पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली ने कहा है कि इस राहत के ज्यादा नहीं, सिर्फ दो दिन तक रहने की संभावना है। इसके बाद प्रदूषण के स्तर में फिर बढ़ोतरी होने के आसार हैं। दीपावली के अगले दिन 13 नवंबर से हवा के फिर से ‘गंभीर’ श्रेणी में चले जाने की आशंका है। प्रदूषण के स्तर में होने वाला यह बदलाव काफी कुछ दीवाली पर होने वाली आतिशबाजी और पटाखों पर भी निर्भर करेगा।

    प्रकृति की मेहरबानी से गदगद दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 13 नवंबर से सम-विषम लागू नहीं किया जाएगा। वर्षा के कारण दिल्ली के पर्यावरण में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। एक्यूआई भी काफी नीचे आ गया है। हवा की गति बढ़ने से अगले एक-दो दिन में यह और गिर सकता है। दीवाली के बाद की स्थिति देखकर ही सम-विषम पर निर्णय किया जाएगा।

    Post Views: 377
    Improvement in AQI of Delhi-NCR
    Previous Articleछत्तीसगढ़ वासी कांग्रेस के झूठ से बचें : जयराम ठाकुर
    Next Article पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने सिख तीर्थयात्रियों को बताया देश का मेहमान
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद नई आफत, सड़ने लगे इंसानों और पशुओं के शव… महामारी का खतरा बढ़ा

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.