Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश के विकास के लिए कोई रोडमैप नहीं: नरेन्द्र मोदी
    State

    कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश के विकास के लिए कोई रोडमैप नहीं: नरेन्द्र मोदी

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 9, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश के विकास के लिए कोई रोडमैप नहीं है। राज्य के युवाओं को कांग्रेस में कोई भविष्य नहीं दिखता। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है।

    प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के सतना में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अभी यहां मतदान में इतने दिन बचे हैं, लेकिन उससे पहले ही झूठ का गुब्बारा फूट गया है। कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। कांग्रेस के थके-हारे चेहरों में मप्र के युवाओं को कोई भविष्य नहीं दिखता। इसलिए मप्र को भाजपा पर भरोसा है। मप्र को मोदी की गारंटी पर भरोसा है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मोदी ने भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा बनाए गए लगभग 10 करोड़ फर्जी लाभार्थी सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे थे जिन्हें हमने हटा दिया है। मोदी ने मध्य प्रदेश की जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा, “आपका एक वोट बीजेपी को एमपी में सरकार बनाने, दिल्ली में मोदी को मजबूत करने और राज्य में कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने में मदद करेगा।” प्रधानमंत्री ने कहा, “मप्र के चुनाव में आपका हर वोट त्रिशक्ति की ताकत से भरा हुआ है। आपका एक वोट यहां फिर से भाजपा की सरकार बनाने जा रहा है। आपका वही वोट दिल्ली में मोदी को मजबूत करेगा। आपका वही वोट, भ्रष्टाचारी कांग्रेस को मप्र की सरकार से सौ कोस दूर रखेगा। यानी एक वोट, तीन कमाल।”

    अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा, “आजकल मैं जहां भी जाता हूं, वहां अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर निर्माण की चर्चा होती है। पूरे देश में खुशी की लहर है। सौभाग्य से भरे इस पावन कालखंड में मेरे मन में एक बात बार-बार आती है। वो बात मुझे आंदोलित करती रहती है और मुझे तेज गति से दौड़ने की प्रेरणा देती रहती है। वो बात है – राम काज कीन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम…अब रुकना नहीं है, थकना नहीं है।”

    देश की गरीब जनता के लिए सरकार द्वारा उठाये गये कदमों का हवाला देते हुए मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने देश में गरीब लोगों को 4 करोड़ पक्के घर मुहैया कराए हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा कई देशों की कुल जनसंख्या से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार राज्य में लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराने में विफल रही है। सभी को पक्के मकान उपलब्ध कराने का मोदी का वादा है। मोदी ने कहा, “हम लोकतंत्र का भव्य मंदिर नया संसद भवन बनते हैं, तो हम 30 हजार पंचायत भवन भी बनाते हैं। मुझे खुशी है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार होने के कारण मप्र उन राज्यों में से एक है जहां गरीबों के लिए लाखों घर बनाए गए। यहां सतना में भी गरीबों को 1.32 लाख घर मिले हैं।”

    उन्होंने कहा कि मैंने मुफ्त राशन योजना को अगले 5 साल तक बढ़ाने का संकल्प लिया है। मोदी ने कहा कि महिलाएं मध्य प्रदेश का भविष्य तय करेंगी।

    ये भी पढ़िए…….

    प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं, …ताकि कोई हमारी सरकार फिर से ‘चोरी’ न कर सके

    Post Views: 380
    Pm-modi-satna-mp-rally
    Previous Articleप्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं, …ताकि कोई हमारी सरकार फिर से ‘चोरी’ न कर सके
    Next Article छत्तीसगढ़ वासी कांग्रेस के झूठ से बचें : जयराम ठाकुर
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.