Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा

    September 17, 2026

    स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी

    September 17, 2026

    छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    • बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Sports»भारत ने जीता एशिया कप 2023 का खिताब, सिराज रहे जीत के हीरो
    Sports

    भारत ने जीता एशिया कप 2023 का खिताब, सिराज रहे जीत के हीरो

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsSeptember 17, 2023Updated:September 17, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    कोलंबो। भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 का खिताब जीत लिया है। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम को एशिया कप 2023 की टॉफी जीतने के लिए मात्र 51 रन बनाने थे। भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट खोए मात्र 6.1 ओवर में ही 51 रन बनाकर 10 विकेट से जीत हासिल कर ली। फाइनल में भारतीय टीम की जीत के हीरो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज रहे, जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करके 6 विकेट झटके। इस कारण श्रीलंका की टीम मात्र 50 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

    रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गत चैंपियन श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम की शुरुआत काफी खराब रही। पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका को झटका दिया। बुमराह ने ओवर की तीसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा को चलता किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद दूसरे छोर से मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी का कहर बरपाया। उन्होंने एक ही ओवर में चार विकेट लेकर श्रीलंका की बल्लेबाजी की कमर ही तोड़ दी। उन्होंने चौथे ओवर में पथुम निसांका (2), सदीरा समरविक्रमा (0), चरिथ असलंका (0) और धनंजय डिसिल्वा (4) का विकेट लिया। सिराज यहीं नहीं रूके। उन्होंने अपने अगले ओवर में कप्तान दासुन शनाका (0) को क्लीन बोल्ड कर पहली बार एक वनडे में पांच विकेट झटके।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इसके बाद भी श्रीलंका के विकेट गिरते रहे। श्रीलंका का 33 के स्कोर पर सातवां विकेट गिरा। सिराज ने कुसल मेंडिस को क्लीन बोल्ड किया। वह 17 रन बना सके। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने दुनिथ वेलालगे (8), प्रमोद मदुशन (1) और मथीशा पथिराना (0) को आउट कर श्रीलंकाई टीम को 15.2 ओवर में 50 रन पर ही समेट दिया। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट, हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट अपने नाम किया।

    इसके बाद भारतीय टीम को एशिया कप जीतने के लिए मात्र 51 रन बनाने थे। बल्लेबाजी करने आए शुभमन गिल और ईशान किशन ने बिना विकेट गवाएं 6.1 ओर में ही इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। ईशान 23 रन और गिल 27 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह भारत ने आसानी से एशिया कप 2023 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

    आठवीं बार जीती एशिया कप ट्रॉफी

    भारतीय टीम ने एशिया कप पर आठवीं बार कब्जा जमाया है। भारतीय टीम इससे पहले 1984, 1988, 1990/91, 1995, 2010, 2016, 2018 में एशिया कप की ट्रॉफी जीत चुकी है। 2023 का एशिया कप जीतने के साथ भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 8 बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया है। भारत के बाद श्रीलंका ने 6 बार एशिया कप का खिताब जीता है।

    ये भी पढ़िए….

    कोडरमा में वन विभाग की टीम पर हमला, दो वनरक्षी गम्भीर रूप से घायल

    Post Views: 707
    India won the title of Asia Cup 2023
    Previous Articleकोडरमा में वन विभाग की टीम पर हमला, दो वनरक्षी गम्भीर रूप से घायल
    Next Article एक अक्टूबर से टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन तीन फीसदी हो जाएंगे महंगे
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

    Sponsor: RKDF University, RanchiJune 29, 2026

    IPL 2026 : शुभमन गिल के शतक ने छीनी सूर्यवंशी की चमक, गुजरात टाइटंस तीसरी बार फाइनल में

    May 30, 2026

    GTvsCSK मुकाबले में बढ़ेगा रोमांच : गुजरात की नजर टॉप-2 पर, चेन्नई के लिए करो या मरो की जंग…देखिए VIDEO

    May 21, 2026

    तिलक वर्मा का तूफानी अर्धशतक : मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से रौंदा

    May 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा

    September 17, 2026

    स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी

    September 17, 2026

    छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत

    September 16, 2026

    13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा

    September 16, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.