Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026

    डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»बस्तर की बदहाली के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों जिम्मेदार -अरविंद केजरीवाल
    State

    बस्तर की बदहाली के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों जिम्मेदार -अरविंद केजरीवाल

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsSeptember 16, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय लालबाग मैदान में आयोजित आम आदमी पार्टी की जनसभा में बस्तर संभाग से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के मध्य शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बस्तरवासियों से संवाद किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा एवं कांग्रेस की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। सभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने आआपा पार्टी के कार्यों को लोगों बताया। उन्होने कहा कि बस्तर की बदहाली के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों को जिम्मेदार हैं, उन्होंने कहा कि बस्तर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी को काम करना आता है, राजनीति नहीं। आआपा पार्टी काम की राजनीति पर विश्वास करती हैं।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब जम्मू कश्मीर में एनकाउंटर हो रहा था, तो भाजपा अपनी पार्टी आफिस में जश्न मनाने में लगी थी। वहीं एनडीआईए गठबंधन पर केजरीवाल ने कहा कि मैं भाजपा को चुनौती देना चाहूंगा हिम्मत है तो इंडिया का नाम बदलकर दिखाओ। उन्होने कहा कि पिछले साल तक ये लोग इंडिया के नाम पर कई कार्यक्रम चलाते थे, विपक्ष ने एनडीआईए नाम रख लिया तो कहते हैं हम इंडिया नाम बदलेंगे। ये हिंदुस्तान हमारा है, किसी के पिताजी का नहीं है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    आज की आमसभा में अरविंद केजरीवाल ने अपनी 10 गारंटी की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली और पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी हर महीने हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में सभी गांव और शहरों में बिना कट लगे 24 घंटे बिजली दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सारे पुराने बकाया घरेलू बिजली बिल माफ किए जाएंगे। दिल्ली की तरह हर गांव और वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोला जाएगा। छत्तीसगढ़ के सभी मौजूदा सरकारी अस्पतालों को शानदार बनाया जाएगा और नए सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे। दिल्ली की तरह सभी दवाइयां मुफ्त दी जाएंगी। टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे। सभी सडक़ दुर्घटना प्रभावित लोगों का राज्य में मुफ्त इलाज किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म किया जाएगा। किसी भी सरकारी दफ्तर में काम कराने के लिए आपको दफ्तर में नहीं जाना पड़ेगा। दिल्ली की तरह एक फोन नंबर जारी करेंगे, आप उस फोन पर कॉल करके अपना काम बताएंगे।

    सरकारी कर्मचारी घर पहुंचकर आपका काम करके जाएगा। हर बेरोजगार को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। जब तक नौकरी नहीं मिलेगी तब तक हर बेरोजगार को 3000 महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। लगभग 10 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी में भर्ती किया जाएगा। 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी। पुलिस के जवान अगर सेवा के दौरान शहीद होते हैं तो उनके परिवार को 01 करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। दिल्ली और पंजाब में मुख्यमंत्री स्वयं उनके घर जाकर देकर आते हैं। सभी विभागों के संविदा, प्लेसमेंट, ठेका और अनियमित कर्मचारियों को नियमित करेंगे। संविदा और ठेका प्रथा बंद करेंगे। दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ के सभी बुजुर्गों को उनके पसंद के किसी भी पवित्र तीर्थ स्थान पर मुफ्त यात्रा करवाई जाएगी। वहां आना-जाना, रहना, खाना सब मुफ्त होगा। छत्तीसगढ़ के हर बच्चे को अच्छी और फ्री शिक्षा दी जाएगी। दिल्ली की तरह सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा। दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी प्राइवेट स्कूलों में फीस को नहीं बढ़ने दिया जाएगा। सभी कच्चे शिक्षकों को पक्का किया जाएगा। शिक्षकों के सभी खाली पद भरे जाएंगे। आदिवासियों के लिए सबसे बड़ी गारंटी दे रहा हूं,हमारी नीयत साफ है, सरकार बनने के एक महीने में पेसा कानून लागू करेंगे। जल, जंगल जमीन का पूरा अधिकार ग्राम सभा को दिया जाएगा।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस और बीजेपी को घेरते हुए कहा कि, ये लोग कफन के भी पैसे खा गए हैं। अरविंद केजरीवाल के मेनिफेस्टो देखकर अन्य पार्टियों ने भी अपने मेनिफेस्टो बदले हैं। उन्होने कहा कि, ऐसी भीड़ पहले पंजाब चुनाव में दिखी थी, अब यहां दिख रही है।

    ये भी पढ़िए….

    तीज पर्व के एक दिन पहले 80 रुपये किलो बिका करेला

    Post Views: 362
    Arvind Kejriwal Chhattisgarh General Assembly
    Previous Articleतीज पर्व के एक दिन पहले 80 रुपये किलो बिका करेला
    Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश हैदराबाद रवाना, बैठक में होंगे शामिल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026

    डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा

    September 17, 2026

    स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी

    September 17, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.