बलरामपुर, अनिल गुप्ता। बलरामपुर जिले के विकासखंड वाड्रफनगर अंतर्गत अवैध पैथोलैब एवं क्लिनिक के संचालन के संबंध में शिकायत मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी (रा०) शशि चौधरी के निर्देशानुसार वाड्रफनगर तहसीलदार राजीव जेम्स कुजुर के द्वारा ग्राम चलगली में संचालित पैथोलैब एवं क्लिनिक का निरीक्षण किया गया। पैथोलैब के संचालक अजय कुशवाहा निवासी ग्राम पिपरौल के द्वारा मकान मालिक संतप्रसाद गुप्ता के किराये का मकान में पैथोलैब का संचालन किया जा रहा था। जिसकी जांच संयुक्त टीम थाना प्रभारी चलगली के.पी. सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत चलगली एवं तहसीलदार तथा बीएमओ शशांक गुप्ता के द्वारा किया गया। जांच के दौरान पैथोलैब में ताला बंद पाया गया। उक्त पैथोलैब को आगामी आदेश तक के लिए तहसीलदार के द्वारा संचालक अजय कुशवाहा का पक्ष रखने तक के लिए पैथोलैब दुकान को सील कर दिया गया है। साथ ही ग्राम चलगली में संचालित भौमिक क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्लिनिक संचालक देवाशिष भौमिक के क्लिनिक में बायोमेडिकल वेस्ट सामग्री जैसे उपयोग किया गया निडिल, बोतल व अन्य वेस्ट पाया गया। क्लिनिक का पंजीयन एवं दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। नर्सिंग होम एक्ट के तहत पंजीयन हेतु योग्यता पर्याप्त नहीं होना पाया गया। देवाशिष भौमिक के द्वारा अवैध तरीके से संचालित क्लिनिक को आगामी आदेश तक ग्राम वासियों की उपस्थिति में सील किया किया गया।
Trending
- बस्तर और सरगुजा के 2,755 जनजातीय परिवारों को मिलेगा बकरी-सूकर पालन का लाभ, 100 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगी पशुधन इकाइयां
- भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार
- यूपी सीमा से 63 बोरी धान लेकर आ रही पिकअप जब्त, चालक जंगल में फरार
- Watch : कार्तिक पूर्णिमा पर कन्हर नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना
- कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां
- छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला
- रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
- रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा






