
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई जिला बलरामपुर के द्वारा अपने जारी कार्यकाल के अंतिम विधानसभा सत्र में भाग लेने के पश्चात रायपुर से रामानुजगंज लौटे विधायक बृहस्पत सिंह का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भरपूर आतिशबाजी की गई उसके बाद युवा कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर विधायक बृहस्पत सिंह ने भारत माता चौक से अपने निवास तक युवाओं के साथ पदयात्रा भी किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला महासचिव एवं विधायक प्रतिनिधि राहुल जीत सिंह ने कहा कि हमारे विधायक ने रामानुजगंज क्षेत्र की जनता के लिए अपने इस जारी कार्यकाल में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। अतः हम सभी युवा साथियों ने मिलकर विधायक को क्षेत्रवासियों की ओर से धन्यवाद देने के लिए उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया था।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि इस आखिरी सत्र में भी क्षेत्रवासियों के लिए उद्यानिकी महाविद्यालय की सौगात लेकर आया हूं।एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष निशांत चौबे ने कहा कि जिस तरह क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने आखरी बॉल पर छक्का लगाकर हमें वर्ल्ड कप दिलाया था वैसे ही विधायक ने जारी कार्यकाल के आखिरी सत्र में छक्का लगाकर क्षेत्रवासियों को इतनी बड़ी सौगात दिलाई है।
उक्त कार्यक्रम में नगर के पार्षद अशोक जयसवाल पार्षद, कौशल जयसवाल, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास दुबे, जनपद सदस्य व्यास मुनि यादव, पार्षद सनोज दास, युवा कांग्रेस से छोटू जायसवाल, मंगलेश प्रजापति, नीतीश जयसवाल, पीयूष जायसवाल, धर्मेंद्र रजक, इसराइल अंसारी, साकिब सिद्दीकी, शोएब सिद्दीकी, सूरज मिश्रा, साहिल अहमद, आकाश गोंड, इंतखाब अंसारी, सुमित सिंह, प्रिंस जायसवाल एवं एनएसयूआई से प्रिंस गुप्ता, मेराज खान, क्षितिज केसरी, हदीस अंसारी तथा साथ ही बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल रहे।
ये भी पढ़िए…
बलरामपुर में खुलेगा उद्यानिकी महाविद्यालय, विधायक बृहस्पत सिंह के अथक प्रयास से मिला सौगात

