Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»वार्षिकी : 299 हादसे, 201 मौतें और 2 करोड़ का जुर्माना, बलरामपुर जिले में में तीन साल में बदली सड़क सुरक्षा की तस्वीर
    Chhattisgarh

    वार्षिकी : 299 हादसे, 201 मौतें और 2 करोड़ का जुर्माना, बलरामपुर जिले में में तीन साल में बदली सड़क सुरक्षा की तस्वीर

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyDecember 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर सामने आए ताजा आंकड़े गंभीर स्थिति की ओर इशारा कर रहे हैं। वर्ष 2023 से 2025 के बीच जहां सड़क दुर्घटनाओं और मौतों का ग्राफ लगातार उतार-चढ़ाव भरा रहा, वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई में 2025 के दौरान अभूतपूर्व सख्ती देखने को मिली। यह आंकड़े एक जनवरी 2025 से 20 दिसंबर 2025 तक के हैं, जो यातायात प्रभारी टीआई विमलेश देवांगन ने ऑफबीट न्यूज़ काे साझा किए हैं।

    सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की बात करें तो वर्ष 2023 में जिले में 297 दुर्घटनाएं दर्ज की गई थीं, जिनमें 172 लोगों की जान गई और 254 लोग घायल हुए। वर्ष 2024 में हादसों की संख्या बढ़कर 332 हो गई और मृतकों का आंकड़ा 222 तक पहुंच गया, जबकि घायलों की संख्या 203 रही। वहीं वर्ष 2025 में एक जनवरी से 20 दिसंबर तक 299 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 201 लोगों की मौत हुई, वहीं घायलों की संख्या 250 दर्ज की गई।
    मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई चालानी कार्रवाई में भी हर साल बदलाव नजर आया। वर्ष 2023 में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ड्रिंक एंड ड्राइव और अन्य मामलों में 13,362 प्रकरण बनाए गए, जिससे 48 लाख 7 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वर्ष 2024 में 13,474 प्रकरणों से 43 लाख 41 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जबकि वर्ष 2025 में एक जनवरी से 20 दिसंबर तक 20,473 प्रकरण दर्ज किए गए और करीब 1 करोड़ 99 लाख 90 हजार 600 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जो अब तक का सर्वाधिक है।
    यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जनवरी 2025 से 23 दिसंबर 2025 तक कुल 542 मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया, जिसमें से 398 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। यातायात जागरूकता को लेकर भी वर्ष 2025 में बड़े स्तर पर पहल की गई। एक जनवरी से 20 दिसंबर तक जिले में कुल 617 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से 1 लाख 43 हजार 239 आम नागरिकों और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
    सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले में चार ब्लैक स्पॉट और आठ ग्रे स्पॉट चिन्हांकित किए गए हैं। ब्लैक स्पॉट में अमझर नाला पस्ता, बरियों राजपुर, फूलीडूमर घाट और रजखेता बसंतपुर शामिल हैं। इन स्थानों पर सुधारात्मक कार्य कराए जाने की जानकारी भी दी गई है। यातायात प्रभारी टीआई विमलेश देवांगन का कहना है कि सख्त प्रवर्तन, तकनीकी निगरानी और लगातार जन-जागरूकता के माध्यम से सड़क हादसों में कमी लाने का प्रयास जारी है।
    ये भी पढ़िए…………….
    https://offbeatnews.in/a-massive-fire-broke-out-in-the-apartment-creating-panic-among-the-people/
    Post Views: 821
    Yearly Road Accident In Balrampur
    Previous Articleअपार्टमेंट में लगी भीषण आग, लोगों में अफरा-तफरी
    Next Article आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.