
उज्जैन, (हि.स.)। उज्जैन पुलिस ने 26 लाख रुपये कीमत के 131 गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाये। 06 मोबाईल चोरो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुवे पुलिस अधीक्षक उज्जैन सचिन शर्मा ने बताया कि उप पुलिस अधीक्षक क्राईम योगेश सिंह तोमर, उप पुलिस अधीक्षक माधवनगर दीपिका शिंदे के नेतृत्व में सायबर सैल प्रभारी व टीम ने गुम हुए 131 मोबाईल फोन खोजने व 06 मोबाईल चोरो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश करने में सफलता प्राप्त की है ।
सामान्यतः जिले में आई.टी सैल द्वारा गुम मोबाईल के सभी आवेदन पत्र एकत्र कर तकनीकी उपकरणों से ट्रेसिंग की जाती है। इस प्रकार आई.टी सैल व थाने के बल द्वारा सक्रियता दिखाते हुए गुमे हुए 131 मोबाईल फोन ट्रेस किये गए हैं। जिनकी कुल कीमत लगभग 26 लाख रुपये है ।
ये भी पढ़िए……

