Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026

    मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Health»रांची में मिले स्वाइन फ्लू के तीन संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
    Health

    रांची में मिले स्वाइन फ्लू के तीन संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। राज्य में मौसम बदलते ही लोगों में फ्लू के लक्षण बढ़ने लगे हैं। सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी अस्पतालों में इन दिनों सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की तादाद बढ़ गई है। रांची के मेडिका अस्पताल में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध तीन मरीज मिले हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पूरा स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले को लेकर विशेष निर्देश जारी किया है। वहीं डॉक्टर लगातार संदिग्ध मरीजों पर नजर बनाए हुए हैं।

    इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राकेश कुमार दयाल ने बताया है कि फिलहाल मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। जब तक मरीजों की जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में फ्लू के मरीजों का आना बहुत आम बात है। इसलिए जब भी लोग बारिश के मौसम में बीमार होते हैं तो उनमें सर्दी-खांसी और छींक जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों को किया गया आइसोलेट

    स्वाइन फ्लू में भी मरीजों में सर्दी-खांसी, नाक का बहना जैसे लक्षण मिलते हैं। इसलिए स्वास्थ्य संस्था ऐसे मौसम में ऐसे लक्षणों से ग्रसित मरीजों को गंभीरता से लेती है। उन्होंने कहा कि मेडिका में जो मरीज मिले हैं उन्हें आइसोलेट कर रखा गया है। उनका सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेज दिया गया है। यदि सैंपल जांच के बाद मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो फिर एच-1एन-1 के ट्रीटमेंट गाइडलाइन के साथ इलाज किया जाएगा।

    मांसपेशियों में दर्द और अकड़न, सिर में तेज दर्द, गले में खराश स्वाइन फ्लू के संक्रमण के लक्षण हैं। यह बीमारी संक्रमित है और एक इंसान से दूसरे को हो सकती है। संक्रमित व्यक्ति के छींकने व थूकने से भी दूसरे व्यक्ति में ये संक्रमण फ़ैल सकता है। मालूम हो कि स्वाइन फ्लू एक संक्रामक रोग है, जो एक खास तरह के इन्फ्लूएंजा वायरस से फैलता है। प्रभावित लोगों में सामान्य मौसमी सर्दी के समान लक्षण होते हैं।

    इस संबंध में गुरुनानक अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक और लैब संचालिका डॉ पूजा सहाय ने बताया कि वर्तमान में जो भी सैंपल जांच के लिए आ रहे हैं उसमें छह से सात मरीज ऐसे पाए गए हैं, जिनमें एच-1एन-1 जैसे लक्षण मिले हैं। वैसे मरीजों का समुचित इलाज किया जा रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने अब तक स्वाइन फ्लू के एक भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है।

    ये हैं स्वाइन फ्लू के लक्षण

    – सर्दी-खांसी

    – बुखार आना

    – मांसपेशियों में दर्द और अकड़न

    – सिर दर्द, शरीर दर्द, थकान, ठंड लगना, पेट दर्द

    – नाक से पानी बहना या नाक बंद हो जाना

    – गले में खराश

    – कभी-कभी दस्त उल्टी आना

    ये हैं बचने के उपाय

    -खांसते और छींकते समय अपनी नाक और मुंह को डिस्पोजेबल टिशू से ढकें।

    -नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोएं।

    -यदि आप में फ्लू जैसे लक्षण हैं तो दूसरे लोगों से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें।

    -अभिवादन करते समय गले मिलने, चूमने और हाथ मिलाने से बचें।

    -उपयोग के तुरंत बाद उपयोग किए गए टिश्यू का उचित तरीके से निपटान करें।

    -यदि फ्लू जैसे लक्षण हों तो तुरंत चिकित्सीय सलाह लें।

    -यदि फ्लू जैसे लक्षण हैं, तो काम, स्कूल या भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर घर पर रहें।

    -बिना धोए हाथों से आंख, नाक या मुंह को छूने से बचें।

    खुद के लिए क्या करें

    हाइड्रेटेड रहें, पर्याप्त आराम करें।

    एच1एन1 जोखिम को कम करने के लिए वार्षिक टीके लें।

    यात्रा के दौरान एन-95 मास्क पहनें।

    प्रभावित व्यक्ति से 3-4 फीट दूर रहें।

    उच्च प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम छोड़ें।

    इससे करें परहेज

    बस, मॉल, ट्रेन जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बचें।

    स्टेरॉयड न लें। क्योंकि, इससे वायरस का खतरा बढ़ सकता है।

    उन खाद्य पदार्थों से बचें जो गले में जलन पैदा करते हैं।

    रूम हीटर के अत्यधिक उपयोग से बचें। क्योंकि, यह म्यूकस मेम्ब्रेन को सुखा देता है।

    ये भी पढ़िए…….

    अविनाश कुमार बने मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव

    Post Views: 596
    Previous Articleअविनाश कुमार बने मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव
    Next Article Ranchi Crime News: बाइक सवार अपराधियों ने पांच लाख रुपये लूटे
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    चक्कर आना और सिर घूमना एक नहीं, जानें दोनों में क्या है फर्क

    April 27, 2026

    बिना तनाव के बेचैनी, घबराहट और दिल जोर से धड़कना, पेट से जुड़ा है कनेक्शन

    April 9, 2026

    सुबह के नाश्ते में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, सेहत पर डालती हैं बुरा असर

    April 3, 2026

    शमा लाइब्रेरी खिरगांव में आइरिस सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

    February 9, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026

    मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप

    September 25, 2026

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.