Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

    August 22, 2026

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया

    Sponsor: RKDF University, RanchiAugust 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    • ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत
    • 3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल
    • हाई कोर्ट के आदेश से मिली राहत, लेकिन नौकरी जाने का डर कायम; बोले- दोषियों को सजा दें, सही चयनितों को नहीं
    • झोलाछाप के इलाज से और कितनी जानें जाएंगी? बलरामपुर में तीन साल के मासूम की मौत, पहले भी कई लोगों की जा चुकी है जान
    • स्मार्ट मीटर लगते ही बढ़ गया बिजली बिल? कांग्रेस ने शुरू किया अभियान, अब घर-घर भरवाए जाएंगे फॉर्म
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Crime»बलरामपुर : मृतक के नाम पर फर्जी सहमति पत्र बनाकर खनन पट्टा प्राप्त करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार
    Crime

    बलरामपुर : मृतक के नाम पर फर्जी सहमति पत्र बनाकर खनन पट्टा प्राप्त करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस भू माफियाओं की कमर तोड़ने में लगी हुई है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से अब भू माफिया दहशत में है। लेकिन फिर भी भू माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। भू माफियाओं ने मृतक का फर्जी सहमति पत्र बनाकर खनन पट्टा बना लिया है। अब पुलिस ने सभी तीनों आरोपितों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

    पुलिस के द्वारा शुक्रवार काे जारी विज्ञप्ति के अनुसार, वृहस्पति निवासी बफौली थाना अंबिकापुर ने थाना राजपुर में लिखित शिकायत में बताया कि, उनके पिता स्व. झाड़ी एवं उनके भाई खरीदू के नाम पर ग्राम बधिमा (चौकी बरियो) तहसील राजपुर में कुल 1.014 हेक्टेयर भूमि दर्ज है। झाड़ी की मृत्यु 26 नवम्बर 2019 को हुई थी। इसके बावजूद दिनांक 26 जून 2023 को विजय कुमार अग्रवाल निवासी कुण्डला सिटी अंबिकापुर द्वारा एक फर्जी सहमति पत्र प्रस्तुत कर चूना पत्थर के उत्खनन हेतु खनन पट्टा प्राप्त किया गया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर संज्ञान लेते हुये पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज वैभव बेंकर के द्वारा आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्वदीपक त्रिपाठी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी याकूब मेमन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजपुर निरीक्षक कुमार चंदन सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा सम्पूर्ण घटना क्रम की सुक्ष्मता से जांच शुरू की गई। जांच पर पाया गया कि ग्राम बधिमा में खसरा नं. 788, 789, 790, 791, 792 रकबा क्रमशः 0.160, 0.1420, 0.1540, 0.3840, 0.740 हे. कुल 1.014 हे. भूमि आवेदिका के पिता झाड़ी एवं चाचा खरीदू के स्वत्व एवं अधिपत्य की भूमि है एवं आवेदिका के पिता झाड़ी की मृत्यु दिनांक 26 नवंबर 2019 को हो गई थी। विजय कुमार अग्रवाल के द्वारा उक्त वर्णित भूमि के संबंध में सहमति पत्र का निष्पादन 26 जून 2023 को कराया गया था।

    जांच के दौरान एसडीएम राजपुर से प्राप्त प्रतिवेदन में पुष्टि हुई कि, सहमति पत्र मृत व्यक्ति के नाम पर बनवाया गया था, जो कि स्पष्ट रूप से अवैध और धोखाधड़ी है। आरोपित विजय कुमार अग्रवाल ने अरविंद सारथी और जगरनाथ पोर्ते के साथ मिलकर यह फर्जीवाड़ा किया। आरोपित विजय कुमार अग्रवाल से पुलिस ने पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि, अरविन्द सारथी एवं जगरनाथ पोर्ते के द्वारा जमीन का लीज निष्पादित कर कलेक्टर कार्यालय में चूना पत्थर उत्खनन करने हेतु आवेदन किया गया था।

    जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित विजय कुमार अग्रवाल (40 वर्ष) जिला सरगुजा निवासी, अरविंद सारथी उर्फ नईहर साय (36 वर्ष), ग्राम बधिमा थाना राजपुर निवासी, जगरनाथ पोर्ते (36 वर्ष), ग्राम बधिमा थाना राजपुर निवासी को गिरफ्तार कर आज शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

    ये भी पढ़िए……..

    बलरामपुर : वनमण्डलाधिकारी ने किया रामानुजगंज वन परिक्षेत्र का निरीक्षण

    Post Views: 839
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleबलरामपुर : वनमण्डलाधिकारी ने किया रामानुजगंज वन परिक्षेत्र का निरीक्षण
    Next Article बलरामपुर : दसवीं बोर्ड परीक्षा में ब्यूटी गुप्ता पूरे जिले में की टॉप
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026

    जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

    August 22, 2026

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया

    Sponsor: RKDF University, RanchiAugust 22, 2026

    ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत

    August 22, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    • ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत
    • 3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.