Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा, 20 लाख के कर्ज और पैसों की लालच में मां-बेटे की हत्या

    October 23, 2026

    रामानुजगंज में एनएच निर्माण की धीमी गति पर फूटा लोगों का गुस्सा, घंटों जाम रहा मुख्य मार्ग

    October 23, 2026

    महतारी एक्सप्रेस में प्रसव के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स निलंबित

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा, 20 लाख के कर्ज और पैसों की लालच में मां-बेटे की हत्या
    • रामानुजगंज में एनएच निर्माण की धीमी गति पर फूटा लोगों का गुस्सा, घंटों जाम रहा मुख्य मार्ग
    • महतारी एक्सप्रेस में प्रसव के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स निलंबित
    • धान खरीदी से पहले रामानुजगंज में कार्रवाई, दो पिकअप से 108 बोरी धान जब्त
    • कभी जंगलों में संभालता था नक्सली संगठन की कमान, पत्नी के कहने पर छोड़ा हथियार; अब परिवार के साथ जी रहा सामान्य जिंदगी
    • रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, जलते पुतले के साथ मोरहाबादी मैदान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
    • रामानुजगंज में भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन
    • धधकी सत्य की आग, भस्म हुआ रावण का राज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»ऐसा तो संवेदनहीन नहीं था अपना शहर
    Jharkhand

    ऐसा तो संवेदनहीन नहीं था अपना शहर

    Hazaribag : झील में डूबता रहा युवक, वीडियो बनाते रहे लोग, दो घंटे जिंदगी के लिए जद्दोजहद करता रहा आलेख, लोग चाह लेते, तो आज जिंदा होता बाबूगांव का युवक, संवेदनहीनता की पराकाष्ठा, दु:खद, धिक्कार और मानवता को शर्मशार करनेवाली घटना.
    Dr. Amarnath PathakBy Dr. Amarnath PathakApril 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। अपना शहर हजारीबाग के लोग इतने संवेदनहीन कैसे हो सकते हैं कि कोई युवक झील में जिंदगी के लिए एक-दो मिनट नहीं, करीब दो घंटे तक जद्दोजहद कर रहा हो और उसे डूबने से बचाने के बजाय उसका वीडियो बनाते रहेंगे। संवेदनहीनता की पराकाष्ठा, दु:खद और धिक्कार व मानवता को शर्मशार करनेवाली यह घटना हजारीबाग के झील की है। रोज की तरह सोमवार की सुबह करीब आठ बजे बाबूगांव कोर्रा निवासी आलेख कुमार गौरव उर्फ मुन्ना गुप्ता (32 वर्ष) झील भ्रमण के लिए आया। फर्क सिर्फ इतना था कि आज वह किनारे लगी काष्ठ की नाव पर सवार होकर झील के गहरे पानी में चला गया। उसकी किस्मत खराब थी कि एक तो वह तैरना नहीं जानता था और दूसरी ओर नाव में कहीं से पानी भरने लगा। वह बचना चाह रहा था। नाव को खेवते हुए किनारे लाना चाह रहा था। लेकिन वहां इस दृश्य के गवाह बने लोगों ने मजाक और हल्के में पूरे वाक्या लिया। मस्ती के लिए वीडियो बनाते रहे। आलेख दो घंटे जिंदगी के लिए जद्दोजहद करता रहा, लेकिन उसे बचाने के लिए कोई सार्थक और गंभीरता से प्रयास नहीं किया गया। पूरा झील परिसर मूकदर्शक बना रहा। ऐसा नहीं कि उनमें कोई तैराक नहीं था। कैफेटेरिया के सामने नाव पड़े थे। पूरा झील परिसर पुलिस, प्रशासन और न्यायविदों के आवास से घिरा है। लेकिन नियती आलेख को निगल गया। जब वह डूब गया, तब लोगों की नींद टूटी। पुलिस, प्रशासन सब पहुंच गए। दिन के 10 बजे से शाम छह पर घड़ी का कांटा पहुंच गया, लेकिन एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची। युवक के उतने घंटे पानी के अंदर जिंदा होने की संभावना लगभग क्षीण है। अब टीम आती भी है, तो क्या कुछ हासिल होगा, यह समझा जा सकता है। युवक स्वर्गीय महावीर गुप्ता का पुत्र है जो कोर्रा चौक पर एमके स्टेशनरी चलाता है। उसकी दो साल पहले शादी हुई थी। घर में पत्नी और बूढ़ी मां है।

    भीड़ में लोगों की अपनी-अपनी दलील

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    झील परिसर में लगी भीड़ ने युवक आलेख कुमार गौरव को डूबने से नहीं बचाया, हां अपनी-अपनी दलील जरूर देते रहे। कुछ लोगों का कहना था कि युवक विक्षिप्त था, वह पानी में जाने के बाद नाव से आना नहीं चाह रहा था। कह रहा था कि कमांडो की ट्रेनिंग ले रहे हैं। कुछ लोग कह रहे थे कि पत्नी से विवाद हुआ था, इसलिए उसने आत्महत्या कर ली। दु:खद पहलू यह है कि वह आत्महत्या कर रहा था, तो उसे बचाने का प्रयास क्यों नहीं किया गया। जो लोग यह दलील दे रहे हैं कि उसे बचाने का प्रयास किया गया, तो कैसे और वह बच क्यों नहीं पाया। शहरवासी अगर ऐसे तमाशबीन बने रहेंगे, तो जिंदगी की सारी उम्मीदें ही खत्म हो जाएंगी। क्या हम किसी को इसलिए डूबता छोड़ देंगे कि वह विक्षिप्त थे अथवा घर से लड़कर झील में डूब रहा है और हम उसे बचाने के बजाय आराम से वीडियो बनाते रहेंगे। 

    झील परिसर की सुरक्षा भगवान भरोसे

    हजारीबाग झील परिसर की सुरक्षा भगवान भरोसे है। यह परिसर नशेड़ियों, पियक्कड़ों और इश्कबाजों का अड्डा बन गया है। पुलिस सिर्फ मोटरसाइकिल रोकने के लिए तैनात है। प्रेस क्लब हजारीबाग के सामने खोमचे के पास नशेड़ियों का अड्डा बना रहता है। ओपेन एमपी थियेटर के पीछे ताड़ी चुलाई और पिलाई होती है। पूरा परिसर इश्कबाजों का सुरक्षित पनाहगार है। पुलिस पेट्रोलिंग सिर्फ दिखावे के लिए है। यह युवक के डूबने की घटना के बाद यहां के स्थानीय लोगों का कहना है। कोर्रा निवासी अनिल गुप्ता और झील में डूबे युवक आलेख कुमार गौरव के परिजनों का कहना है कि यहां नशेड़ियों से इलाके को मुक्त कराने की जरूरत है। एनडीआरफी जैसी टीम हर जिले में होनी चाहिए ताकि तत्काल मदद मिल सके। झील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की आवश्यकता है ताकि संभ्रांत परिवार के लोग परिसर में सैर-सपाटे से संकोच न करें।

    ये भी पढ़िए……….

    झारखंड के बोकारो में मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर

    Views: 475
    Previous Articleझारखंड के बोकारो में मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर
    Next Article बोकारो वन भूमि घोटाले में झारखंड और बिहार में ईडी का छापा
    Dr. Amarnath Pathak

    इंटरनेशनल अवार्डी फाॅर सोशियो जर्नलिज्म, एआईईसीई, माया कोने अवार्ड भारत-स्वीटरजरलैंड (13 मार्च 2024) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड विजन न्यूज (जुलाई 2025 से अब तक ) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड वाइज न्यूज (जुलाई 2023 से जून 2025 तक ) सीनियर सब-एडिटर, लेट्सअप न्यूज एजेंसी महाराष्ट्र (2022-23) एडिटर, उज्ज्वल दुनिया डेली (2019-22) सीनियर सब एडिटर, दैनिक जागरण (2018-19) सीनियर एडिटर, पूरी दुनिया नेशनल मैगजीन (2017-18) सब एडिटर, दैनिक हिन्दुस्तान (2007-17)

    Related Posts

    रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, जलते पुतले के साथ मोरहाबादी मैदान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

    October 21, 2026

    रांची में तेज रफ्तार वाहन ने टोटो को मारी टक्कर, बीच सड़क पर पलटा; दो महिलाओं समेत 5 घायल

    October 19, 2026

    सब्जी बाजार में लगी आग, कई दुकानें जलकर राख

    October 16, 2026

    बेहद दु:खद खबर : नहीं रहीं सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन

    October 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा, 20 लाख के कर्ज और पैसों की लालच में मां-बेटे की हत्या

    October 23, 2026

    रामानुजगंज में एनएच निर्माण की धीमी गति पर फूटा लोगों का गुस्सा, घंटों जाम रहा मुख्य मार्ग

    October 23, 2026

    महतारी एक्सप्रेस में प्रसव के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स निलंबित

    October 22, 2026

    धान खरीदी से पहले रामानुजगंज में कार्रवाई, दो पिकअप से 108 बोरी धान जब्त

    October 22, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा, 20 लाख के कर्ज और पैसों की लालच में मां-बेटे की हत्या
    • रामानुजगंज में एनएच निर्माण की धीमी गति पर फूटा लोगों का गुस्सा, घंटों जाम रहा मुख्य मार्ग
    • महतारी एक्सप्रेस में प्रसव के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स निलंबित
    • धान खरीदी से पहले रामानुजगंज में कार्रवाई, दो पिकअप से 108 बोरी धान जब्त
    • कभी जंगलों में संभालता था नक्सली संगठन की कमान, पत्नी के कहने पर छोड़ा हथियार; अब परिवार के साथ जी रहा सामान्य जिंदगी
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.