Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»झारखंड का इकलौता मंदिर जहां संस्कृत नहीं मुंडारी भाषा में होता है मंत्रोच्चार
    Offbeat

    झारखंड का इकलौता मंदिर जहां संस्कृत नहीं मुंडारी भाषा में होता है मंत्रोच्चार

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 18, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    खूंटी, (हि.स.)। आमतौर पर देवी-देवताओं की पूजा वैदिक भाषा संस्कृत में मंत्रोच्चार के साथ की जाती है, लेकिन झारखंड के खूंटी जिले में एक ऐसा मंदिर है, जहां संस्कृत में नहीं बल्कि आदिवासियों में प्रचलित मुंडारी भाषा में वैदिक मंत्रोच्चार होता है। जगत जननी देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। यह प्रसिद्ध मंदिर खूंटी जिला अंतर्गत कर्रा प्रखंड के सोनमेर में है।

    खूंटी जिला जनजातीय बहुल होने के बावजूद यहां प्राचीन काल से शक्ति की आराधना होती आ रही है। यहां के हिंदू ही नहीं, आदिवासी समाज के लोग भी आदि शक्ति की आराधना पूरे भक्तिभाव से करते हैं। आाम तौर पपर मंदिरों में माता दुर्गा की आरधना संस्कृत के श्लोकों के साथ होती है, पर कर्रा प्रखंड का ऐतिहासिक सोनमेर माता मंदिर संभवतः एकलौता मंदिर है, जहां माता दशभुजी की आराधना और पूजा-अर्चना संस्कृत में नहीं, बल्कि मुंडारी भाषा में की जाती है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मान्यता है कि सोनमेर माता भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं। वैसे तो सालों भर माता के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन मंगलवार को यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। कहा जाता है कि मंगलवार को दशभुजी माता की पूजा-अर्चना से माता से विशेष आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। मंगलवार को बड़ी संख्या में भक्त माता की दर्शन के लिए सोनमेर मंदिर पहुंचते हैं।

    नवरात्रि में सोनमेर मंदिर की पूजा का विशेष महत्व है। नवरात्रि समाप्ति के पांच दिनों के बाद अश्विन पूर्णिमा में मंदिर परिसर में बहुत बड़ा मेला लगता है, जिसमें राज्य के बाहर से व्यापारी अपने सामानों की बिक्री के लिए पहुंचते हैं। पूर्व में नवरात्रि की पूजा बड़े धूमधाम से आयोजित होती थी। मान्यता है कि जरियागढ़ के राजा के आदेश के बाद नवरात्रि के पांच दिन बाद मेला लगा कर माता की पूजा होने लगी।

    मेले के बाद भैंसे की बलि दी जाती है। सोनमेर में माता की पिंडी लगभग 200 साल पुरानी है। 1981 में धल परिवार के सौजन्य से वर्तमान मंदिर की आधारशिला रखी गई। वर्तमान में ओडिशा के कारीगरों द्वारा भव्य 51 फीट ऊंचा गुंबज तैयार किया गया है। मंदिर में पाहन द्वारा मुंडारी भाषा में पूजा-अर्चना कराई जाती है। मंदिर समिति के अध्यक्ष किशोर बड़ाईक ने बताया कि झारखंड, ओडिशा, बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में भक्त माता से मनोकामना मांगने और मनोकामना की पूर्ति होने पर आभार जताने माता के दरबार में आते हैं।

    क्या हैं माता सोनमेर के संबंध में मान्यताएं

    कर्रा के सोनमेर गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर सैकड़ों साल से मेला लग रहा हैं। क्षेत्र के लोगों द्वारा जरियागढ़ के राजा से माता के मंदिर के विषय में अग्रह किया गया था। राजा द्वारा कठिन आराधना के बाद दशभुजी माता की पिंडी का प्रार्दुभाव हुआ।

    बताया जाता है कि पूर्वजों को मां दुर्गा ने सपने में कहा कि मैं तेरे गांव की टोंगरी में बसी हूं। सुबह हड़िया पाहन नामक व्यक्ति ने टोंगरी(चट्टान) में जाकर देखा कि पत्थर की दशभुजी मां दुर्गा की आकृति लिए खड़ी हैं। तत्काल उसने नहा-धोकर कांसा के लोटे में जल लेकर माता की आराधना की। पाहन द्वारा प्रत्येक दिन यह कार्य को देखकर गांव वाले भी पूजा करने लगे और मन्नतें मांगने लगे और मां भगवती सबकी मनोकामना पूरी करती रही। यह चर्चा पूरे क्षेत्र में फैल गयी। माता के चमत्कर के चर्चे सुन भक्त दूर-दराज से भी सोनमेर आने लगे। रामेश्वर धल और ग्रामीणो द्वारा मां की प्रतिमा को पहले झाड़ियों से घेरा गया। 1981 में जगपति धल की अगुवाई में मंदिर का शिलान्यास किया गया। मन्नत मांगने के लिए घर से रंगुवा(लाल रंग वाला) मुर्गा या नारियल और फूल-अक्षत लेकर सुबह मां के दरबार में पहुंचना होता हैं। मन्नत पूरी होने पर बकरे की बलि दी जाती हैं। लोगो में यह भी मान्यता है कि अगर कोई सामान खो गया है, तो यहां आकर मां सोनमेर माता की पूजा-अर्चना करने से उसकी प्राप्ति हो जाती है। इसी वजह से भी लोग दूर दूर से यहां पहुंचते हैं।

    एक सिरफिरे ने तोड़ दी माता की पिंडी

    माता सोनमेर की पिंडी को 2014 में एक सिरफिरे टांगी से मारकर तोड़ थी। भक्तों ने माता की पिंडी की मरम्मत कराने की योजना बनाई, पर गांव के पाहन और उनकी पत्नी ने कह दिया कि मरम्मत कराने की जरूरत नहीं हैं। माता में यदि शक्ति है, तो टूटी हुई पिंडी खुद अपने पुराने स्वरूप में आ जायेगी। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ ही दिनों में पिंडी अपने पुराने स्वरूप में आ भी गई। इसके बाद से सोनमेर माता की ख्याति और बढ़ गई। कुछ वर्ष विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने वहां भव्य तोरण द्वार का निर्माण कराया है।

    ये भी पढ़िए…..

    रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

    Post Views: 970
    mata sonmer temple of khunti
    Previous Articleरांची एयरपोर्ट पर इंडिगो पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
    Next Article बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री दो नवंबर को आयेंगे गिरिडीह
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026

    पीढ़ियों से मिट्टी में गढ़ रहे बप्पा की तस्वीर, महंगाई के बीच भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे बंगाली कारीगर

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.