Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    September 16, 2026

    गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    • बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»बेटे ने पिता को भूत समझकर किया जानलेवा हमला
    Jharkhand

    बेटे ने पिता को भूत समझकर किया जानलेवा हमला

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    पूर्वी सिंहभूम। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता को भूत समझकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना कृष्णा रोड (पद्मा रोड इलाके) की है। रात में अचानक एक घर से तेज चीख-पुकार सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घर के अंदर का भयावह दृश्य देख सन्न रह गए।

    घर के मुखिया करण उर्फ करम सिंह खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे और उनकी हालत बेहद गंभीर थी। बताया जा रहा है कि उनके बेटे निशांत सिंह ने ही उन पर धारदार हथियार (चापड़) से हमला किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए आरोपित युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार, करण सिंह के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है।

    पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात आरोपित का बयान है। पुलिस पूछताछ में निशांत सिंह लगातार यह कह रहा है कि उसने अपने पिता को भूत समझ लिया था और इसी डर में उसने हमला कर दिया। उसके इस बयान ने पुलिस के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया है।

    हालांकि, मामले के अन्य पहलू भी सामने आ रहे हैं। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक नशे का आदी है और घटना से पहले उसने अपने पिता से नशा करने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे नहीं मिलने पर वह गुस्से में आ गया और हमला कर दिया।

    सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है और घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि युवक की मानसिक स्थिति संदिग्ध लग रही है, इसलिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जरूरत पड़ने पर उसका मेडिकल और मनोवैज्ञानिक परीक्षण भी कराया जाएगा।

    इस घटना के बाद लोग हैरान हैं कि आखिर किन परिस्थितियों में एक बेटा अपने ही पिता को “भूत” समझकर इतना खतरनाक कदम उठा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और घटना के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश में जुटी है।

    इसे भी पढ़ें……..

    कांकेर आईईडी ब्लास्ट : डीआरजी के 3 जवान शहीद, 1 गंभीर रूप से घायल

    Post Views: 327
    Previous Articleकांकेर आईईडी ब्लास्ट : डीआरजी के 3 जवान शहीद, 1 गंभीर रूप से घायल
    Next Article 10वीं बोर्ड में 91 प्रतिशत अंक लाकर श्रेष्ठा दुबे ने बढ़ाया मान, ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    September 16, 2026

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    September 16, 2026

    गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    September 16, 2026

    बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम

    September 16, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    • बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.