Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026

    बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी

    July 15, 2026

    40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज
    • बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी
    • 40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने
    • हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो और आरोपित गिरफ्तार; सभी 16 आरोपी गिरफ्त में
    • मोरहाबादी में पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भागा थार चालक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • रामानुजगंज में श्रृंगार स्टोर संचालक पर युवती से बैड टच का आरोप, बीएनएस व एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज, हिरासत में लिया गया
    • रांची में फुटपाथ दुकानदारों का उग्र प्रदर्शन, नगर निगम का घेराव; शहर की यातायात व्यवस्था हुई बेहाल
    • झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कांग्रेस ने खोया अपना वरिष्ठ जननेता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»महतारी वंदन योजना का ई-केवाईसी बना परेशानी, फिंगरप्रिंट फेल; बुजुर्ग लाभार्थी भटकने को मजबूर
    Chhattisgarh

    महतारी वंदन योजना का ई-केवाईसी बना परेशानी, फिंगरप्रिंट फेल; बुजुर्ग लाभार्थी भटकने को मजबूर

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyMay 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    oplus_0
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज में महतारी वंदन योजना के तहत चल रही ई-केवाईसी प्रक्रिया आम लोगों, खासकर बुजुर्गों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। तकनीकी खामियों और संसाधनों की कमी के चलते कई पात्र हितग्राही अब भी योजना के लाभ से वंचित हैं।

    बलरामपुर जिले में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया इन दिनों तेज कर दी गई है। रामानुजगंज नगर के विभिन्न वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों में कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा आधार आधारित फिंगरप्रिंट के जरिए ई-केवाईसी की जा रही है। हालांकि, जमीनी स्तर पर यह प्रक्रिया कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 14 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में उन लाभार्थियों का ई-केवाईसी किया जा रहा है, जिनकी राशि केवाईसी न होने के कारण अटकी हुई थी। राज्य सरकार की पहल पर यह प्रक्रिया शुरू तो हो गई है, लेकिन तकनीकी सीमाओं के कारण कई जरूरतमंद अब भी जूझ रहे हैं।

    सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग लाभार्थियों को हो रही है। उम्र के साथ फिंगरप्रिंट धूमिल हो जाने के कारण मशीन उन्हें पहचान नहीं पा रही है, जिससे उनका ई-केवाईसी नहीं हो पा रहा। वार्ड क्रमांक 14 की करीब 80 वर्षीय लखमणिया देवी इसका उदाहरण हैं। उनके पास न तो मोबाइल फोन है और न ही कोई परिजन, जो ओटीपी प्रक्रिया में मदद कर सके। वह दूसरों के सहारे जीवन यापन कर रही हैं, ऐसे में तकनीकी प्रक्रिया उनके लिए और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है।

    इसी तरह कई अन्य बुजुर्ग भी फिंगरप्रिंट आधारित सत्यापन में असफल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर केंद्रों पर रेटीना स्कैन जैसी वैकल्पिक व्यवस्था होती, तो ऐसे हितग्राहियों का भी आसानी से ई-केवाईसी हो सकता था। लेकिन उपकरणों की कमी के कारण वे योजना के लाभ से वंचित रह जाने की आशंका में हैं।

    स्थानीय निवासी सरस्वती गुप्ता (60) ने बताया कि उन्हें भी ई-केवाईसी कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह भटकने के बाद अंततः कोर्ट के पीछे स्थित एक आधार केंद्र में 50 रुपये शुल्क देकर प्रक्रिया पूरी करानी पड़ी।

    https://offbeatnews.in/wp-content/uploads/2026/05/VID20260502091018.mp4

    फिलहाल, क्षेत्र में ई-केवाईसी की प्रक्रिया जारी है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि तकनीकी संसाधनों की कमी और वैकल्पिक व्यवस्था के अभाव में पात्र हितग्राही परेशान हैं। ऐसे में प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह इस दिशा में ठोस कदम उठाए, ताकि कोई भी जरूरतमंद योजना के लाभ से वंचित न रहे।

    इसे भी पढ़ें……..

    10वीं बोर्ड में 91 प्रतिशत अंक लाकर श्रेष्ठा दुबे ने बढ़ाया मान, ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान

    Post Views: 462
    Mahtari Vandan Yojana
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Article10वीं बोर्ड में 91 प्रतिशत अंक लाकर श्रेष्ठा दुबे ने बढ़ाया मान, ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान
    Next Article मूसलाधार बारिश से कन्हर में लौटी धार, रामानुजगंज के 25 हजार लोगों को राहत; एनीकट के खराब गेट से पानी का लगातार रिसाव जारी
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी

    July 15, 2026

    रामानुजगंज में श्रृंगार स्टोर संचालक पर युवती से बैड टच का आरोप, बीएनएस व एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज, हिरासत में लिया गया

    July 15, 2026

    झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कांग्रेस ने खोया अपना वरिष्ठ जननेता

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 14, 2026

    अध्यक्ष शिकायतों का निराकरण नहीं करा पा रहे, तो इस्तीफा दें : पार्षद विश्वास कुमार गुप्ता

    July 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026

    बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी

    July 15, 2026

    40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने

    July 15, 2026

    हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो और आरोपित गिरफ्तार; सभी 16 आरोपी गिरफ्त में

    Sponsor: RKDF University, RanchiJuly 15, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज
    • बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी
    • 40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने
    • हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो और आरोपित गिरफ्तार; सभी 16 आरोपी गिरफ्त में
    • मोरहाबादी में पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भागा थार चालक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.