Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    • WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड
    • रामानुजगंज में गणेश पूजा की धूम, धीरज सिंहदेव बोले- धार्मिक आयोजनों में कम साउंड पर डीजे की अनुमति हो
    • छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»भगवान बिरसा की भूमि में रंगरोड़ी धाम की छटा निराली
    Offbeat

    भगवान बिरसा की भूमि में रंगरोड़ी धाम की छटा निराली

    चारों और घने जंगलों के बीच तजना नदी के बीच एक गुफा में विराजमान स्वयंभू शिवलिंग की पूजा-अर्चना सदियों से होती आ रही है। हर समय तजना नदी का पवित्र जल रंगरोड़ी बाबा का जलाभिषेक करता रहता है। बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को एक पांच फीट गहरी गुफा में उतरना पड़ता है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 5, 2024Updated:January 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    खूंटी। वीरों और खिलाड़ियों की धरती के रूप में प्रसिद्ध खूंटी जिले को एक ओर जहां कुदरत ने प्राकृतिक सौंदर्य से खूब सजाया-संवारा है, वहीं सदियों पुराने धार्मिक स्थल भी दिये हैं, जो चिरंतन काल से लोगों की अटूट श्रद्धा और विश्वास का केंद्र बने हुए हैं। इन्हीं प्राचीन धार्मिक स्थलों में एक है जिले की मुरही पंचायत में स्थित बाबा रंगरोड़ी धाम शिवलिंग।

    चारों और घने जंगलों के बीच तजना नदी के बीच एक गुफा में विराजमान स्वयंभू शिवलिंग की पूजा-अर्चना सदियों से होती आ रही है। हर समय तजना नदी का पवित्र जल रंगरोड़ी बाबा का जलाभिषेक करता रहता है। बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को एक पांच फीट गहरी गुफा में उतरना पड़ता है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मान्यता है कि रंगरोड़ी बाबा से सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना जरूर पूरी होती है। यहीं कारण है कि घने जंगलों के बीच स्थित इस शिवलिंग की पूजा-अर्चना के लिए हर दिन श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। सावन के महीने में तो यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। हर वर्ष मकर संक्रांति पर 15 जनवरी को यहां टुसु मेला लगता है, जहां दर्जनों गांव के लोग अपने नृत्य दल और चौड़ल के साथ शामिल होते हैं। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रंगरोड़ी धाम पहुंचने के लिए रांची-खूंटी रोड पर हुटार चौक से पूरब दिशा में जाना पड़ता है। रिंग रोड रांची से चुकरू मोड़ होकर भी यहां पहुंचा जा सकता है।

    क्यों पड़ा रंगरोड़ी धाम का नाम

    रंगरोड़ी धाम के नामकरण के संबंध में वैसे तो कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है, पर इसको लेकर कई किंवदंतियां प्रचलित हैं। बड़ा बारू गांव के ग्राम प्रधान देवसाय पाहन बताते हैं कि उनके पूर्वजों के अनुसार किसी गांव में रंग नामक एक महिला भक्त को स्वप्न में बाबा भोलनाथ ने कहा कि वे तजना नदी की गुफा में हैं और उनकी पूजा-अर्चना होनी चाहिए। महिला सपने में बताई गई जगह को खोजते-खोजते उस स्थान पर पहुंच गई, जहां उसने गुफा में विराजमान शिवलिंग को देखा।

    ग्राम प्रधाान ने बताया कि जब रंग नामक महिला वहां पहुंची, उसी समय एक दूसरे गांव से रोड़ी बाबा नामक एक संत भी शिवलिंग की खोज करते वहां पहुंचे। उन्होंने भी सपने में शिवलिंग वाले स्थान को देखा था। बताया जाता है कि दोनों ही महिला-पुरुष उसी जंगह पर रहकर पूजा-अर्चना करने लगे। चूंकि महिला का नाम रंग था और संत का नाम रोड़ी बाबा था, इसलिए यह धाम रंगरोड़ी बाबा धाम के रूप में प्रसिद्ध हो गया। इस किंवदंति की बात मेला संचालन समिति के अध्यक्ष मुकेश महतो ने भी कही।

    अब तक पर्यटन स्थल के रूप में नहीं हुआ विकसित

    बाबा रंगरोड़ी धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा पिछले वर्ष ही की गई थी। गत वर्ष मई महीने में जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने जिले के उप विकास आयुक्त नीतीश कुमार सिंह के साथ धाम का दौरा भी किया था। उस दौरान जिला सांसद प्रतिनिधि ने कहा था कि खूंटी के सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा नें रंगरोड़ी धाम के विकास की पहल की है और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। इस संबंध में ग्राम प्रधान देवसाय पाहन ने कहा कि अब तक तो यह घोषणा महज घोषणा ही साबित हुई है, धरातल पर कोई पहल नजर नहीं आती।

    ये भी पढ़िए……………

    गणतंत्र-दिवस परेड में कर्तव्यपथ पर शामिल होगी “छत्तीसगढ़ की आदिम जनसंसद की झांकी”

    Post Views: 801
    of khunti rangrori babadham
    Previous Articleगणतंत्र-दिवस परेड में कर्तव्यपथ पर शामिल होगी “छत्तीसगढ़ की आदिम जनसंसद की झांकी”
    Next Article अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी, छठी कक्षा के छात्र की मौत, प्रशासक समेत पांच घायल, बंदूकधारी किशोर ने आत्महत्या की
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026

    पीढ़ियों से मिट्टी में गढ़ रहे बप्पा की तस्वीर, महंगाई के बीच भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे बंगाली कारीगर

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.