Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल

    November 9, 2026

    रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत

    November 9, 2026

    हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे पांच लोगों की मौत; 14 घायल

    November 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल
    • रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत
    • हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे पांच लोगों की मौत; 14 घायल
    • रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे
    • फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप
    • जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
    • खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
    • रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»फर्जी डीएसपी बनकर 72 लाख की ठगी करने वाला आरोपित गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    फर्जी डीएसपी बनकर 72 लाख की ठगी करने वाला आरोपित गिरफ्तार

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyNovember 13, 2025Updated:November 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। खुद को पुलिस अधिकारी बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुसमी थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश के सीधी जिले से फर्जी डीएसपी बनकर 72 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपित संतोष कुमार पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    पुलिस के द्वारा आज गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपित संतोष कुमार पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी पड़खुरी पचोखर थाना चुरहट जिला सीधी मध्यप्रदेश है। आरोपित वर्ष 2016 में ए. साई कंपनी में जेसीबी ऑपरेटर के रूप में कार्य करता था। कंपनी सामरी, जलजली और श्रीकोट के बीच सड़क निर्माण कार्य कर रही थी। उसी दौरान ग्राम कंजिया निवासी ललकी बाई से उसकी पहचान हुई। बातचीत के बाद दोनों के बीच संपर्क बना रहा।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    घर लौटने के बाद आरोपित ने खुद को मध्यप्रदेश पुलिस में डीएसपी बताया और ललकी बाई से उसके दोनों बच्चों को पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे की मांग की। इस दौरान आरोपित ने झूठ बोलकर कभी पत्नी की तबीयत तो कभी बहन की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर वर्ष 2018 से 2025 के बीच विभिन्न किस्तों में कुल 72 लाख रुपये अपने यूनियन बैंक खाते में और फोन पे के माध्यम से प्राप्त किए।

    ललकी बाई को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने कुसमी थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 318(2), 319(2), 336(3), 340 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया।

    जांच के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी इम्मानुएल लकड़ा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विरासत कुजूर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपित की पतासाजी के लिए मध्यप्रदेश रवाना किया गया। टेक्निकल जानकारी के आधार पर आरोपित को सीधी जिले से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपित ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे आज गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी विरासत कुजूर, सउनि रमेश तिवारी, सउनि दीपक बड़ा और आरक्षक धीरेन्द्र चंदेल का सराहनीय योगदान रहा।

    ये भी पढ़िए…….

    दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की वार्षिक आम बैठक संपन्न, रेलकर्मियों के हितों को लेकर उठे कई अहम मुद्दे

    Views: 974
    Previous Articleदक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की वार्षिक आम बैठक संपन्न, रेलकर्मियों के हितों को लेकर उठे कई अहम मुद्दे
    Next Article बलरामपुर में पूर्व सैनिकों और विधवाओं के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र शिविर आयोजित
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे

    November 8, 2026

    दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की दबिश, 22 प्रतिष्ठानों की जांच में लिए गए 11 नमूने

    November 6, 2026

    रामानुजगंज की ऐतिहासिक आमंत्रण धर्मशाला को मिलेगा नया स्वरूप, बजरंग मुनि ने जीर्णोद्धार के लिए की 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा

    November 6, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस पर बरसे मंत्री रामविचार नेताम

    November 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल

    November 9, 2026

    रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत

    November 9, 2026

    हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे पांच लोगों की मौत; 14 घायल

    November 9, 2026

    रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे

    November 8, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल
    • रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत
    • हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे पांच लोगों की मौत; 14 घायल
    • रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे
    • फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.