Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19
    • केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार
    • एकलव्य स्कूल में 8 जूनियर छात्रों की पिटाई, दो दिन तक छिपी रही बात! अस्पताल पहुंचे बच्चे तो खुला पूरा मामला
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! आखिर कैसे होगी बोर्ड परीक्षा की तैयारी?
    • गढ़वा में हाथियों के बाद बाघ की दहशत, जंगलों में आधा दर्जन से ज्यादा पशुओं का शिकार
    • 100 एकड़ वनभूमि में पेड़ों की कटाई की खबर के बाद वन विभाग का एक्शन, पुलिस बल के साथ पहुंची टीम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
    Chhattisgarh

    ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

    ऑफबीट न्यूज ने दिखाई थी प्रतिबंधित मार्ग से गुजर रहे ट्रकों की हकीकत, देर रात से सुबह तक चला अभियान; नो-एंट्री तोड़ने वालों पर यातायात पुलिस का शिकंजा
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyJuly 24, 2026Updated:July 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। ऑफबीट न्यूज में प्रकाशित खबर का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। 22 जुलाई की देर रात ऑफबीट न्यूज ने प्रतिबंध के बावजूद रामानुजगंज शहर के भीतर से गुजर रहे भारी वाहनों की हकीकत सामने लाई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद बलरामपुर यातायात पुलिस ने गुरुवार देर रात विशेष अभियान चलाते हुए नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की।

    यातायात विभाग की टीम ने गुरुवार रात करीब 11 बजे से आज शुक्रवार सुबह 6 बजे तक रामानुजगंज के लरंगसाय चौक क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान शहर के प्रतिबंधित मार्ग में प्रवेश करने वाले ट्रक, पिकअप और अन्य वाहनों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 41 प्रकरण दर्ज किए गए और 98 हजार 600 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    यातायात प्रभारी निरीक्षक विमलेश देवांगन ने बताया कि, अभियान के दौरान नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले 29 वाहनों पर 58 हजार रुपये का चालान किया गया। वहीं सीट बेल्ट नियम का पालन नहीं करने पर 2 प्रकरण में 1 हजार रुपये का चालान काटा गया। इसके अलावा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के 10 प्रकरणों में 39 हजार 600 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। इस तरह कुल 41 प्रकरणों में 98 हजार 600 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।

    गौरतलब है कि 20 जुलाई को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने आदेश जारी कर पहाड़ी मंदिर चौक, चांदनी चौक, लरंगसाय चौक होते हुए अंतर्राज्यीय कन्हर बैरियर मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद रात के समय लगातार भारी वाहन इसी मार्ग से गुजर रहे थे। ऑफबीट न्यूज ने 22 जुलाई की रात इस पूरे मामले को प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए आदेश की जमीनी हकीकत सामने रखी थी।

    खबर सामने आने के बाद यातायात विभाग की यह कार्रवाई प्रशासन की सख्ती का संकेत मानी जा रही है। अभियान के दौरान कई ट्रक चालकों में हड़कंप की स्थिति रही और प्रतिबंधित मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों की संख्या में भी कमी देखने को मिली।

    यातायात प्रभारी निरीक्षक विमलेश देवांगन ने कहा कि, यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। नो-एंट्री और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित रूप से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि कलेक्टर के आदेश का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जा सके।

    इसे भी पढ़ें……………

    24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व

    Post Views: 852
    Balrampur Traffic Police Offbeat Impact Ramanujganj
    Previous Article24 जुलाई का इतिहास, जानिए इस दिन किस भारतीय बेटी ने रचा था ऐसा इतिहास, जिस पर पूरे देश को हुआ गर्व
    Next Article NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19

    September 9, 2026

    एकलव्य स्कूल में 8 जूनियर छात्रों की पिटाई, दो दिन तक छिपी रही बात! अस्पताल पहुंचे बच्चे तो खुला पूरा मामला

    September 9, 2026

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! आखिर कैसे होगी बोर्ड परीक्षा की तैयारी?

    September 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19

    September 9, 2026

    केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार

    September 9, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19
    • केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार
    • एकलव्य स्कूल में 8 जूनियर छात्रों की पिटाई, दो दिन तक छिपी रही बात! अस्पताल पहुंचे बच्चे तो खुला पूरा मामला
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.