Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    • WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड
    • रामानुजगंज में गणेश पूजा की धूम, धीरज सिंहदेव बोले- धार्मिक आयोजनों में कम साउंड पर डीजे की अनुमति हो
    • छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»औचक भ्रमण : शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में घर-घर जाकर मतदाताओं से मिले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
    State

    औचक भ्रमण : शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में घर-घर जाकर मतदाताओं से मिले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsSeptember 3, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज रांची के 64 हटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहरी क्षेत्र के इलाही नगर, संजीवनी नगर एवं ज़ाकिर कॉलोनी में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की तथा उनसे मतदाता सूची से जुड़े मामलों से संबंधित उनकी शिकायतों व सुझावों को जाना। उन्होंने आम मतदाताओं से सीधे वार्तालाप कर यह जानने का प्रयास किया कि उनके परिवार में कोई पात्र मतदाता छूट तो नहीं गया है, क्या बीएलओ उनके घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं? साथ ही मतदाता सत्यापन के उपरांत क्या घर-घर के बाहर स्टीकर लगाए गए हैं? इतना ही नहीं, उन्होंने एक अपार्टमेंट व दो स्लम इलाके के मतदाताओं के बीच बैठकर उनसे सामूहिक विमर्श भी किया।

    उक्त भ्रमण से पूर्व उन्होंने अपने सभा कक्ष में रांची की उपयुक्त एवं उनके निर्वाचन कार्यो से जुड़े प्रमुख अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। के. रवि कुमार ने कहा कि हर बार यही संज्ञान में आता है कि रांची के मतदाता अच्छे प्रतिशत में वोट नहीं करते हैं, यह बात यहां के मतदाताओं, निर्वाचन से जुड़े सभी कर्मियों और पदाधिकारियों के लिए गंभीरता के साथ चिंतन करने योग्य है। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में कोई भी वोटर छूटे नहीं इस उद्देश्य से हमें साथ मिलकर एक टीम भावना के साथ काम करना है। इसके लिए निर्वाचन विभाग द्वारा घर घर जाकर मतदाता सूची को सत्यापित करने एवं जो अर्हता प्राप्त मतदाता हैं उन्हें मतदाता सूची में जोड़ने और उनका पहचान पत्र निर्गत करने का काम किया जा रहा है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    औचक भ्रमण के क्रम में के रवि कुमार ने कई मतदाताओं से मुलाकात की तथा उनके और उनके परिजनों का मतदाता सूची में नाम है या नहीं इसकी जानकारी ली। इस अवसर पर कुछ मतदाताओं ने बताया कि वे अर्हता रखते हैं परंतु अभी तक उनका वोटर आईडी कार्ड नहीं बन पाया, वहीं कुछ ऐसे भी मतदाता मिले जिनका वोटर आईडी कार्ड दूसरे राज्य, जिले एवं विधानसभा क्षेत्र का बना हुआ है परंतु काफी समय से इस क्षेत्र में रहने के कारण अपने मत का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। इन सब के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिन लोगों का सूची में नाम नहीं है उनके लिए अभियान चलाएं। ऐसे क्षेत्रों में कैम्प लगाकर नागरिकों से फॉर्म 6 एवं फॉर्म 8 भरवाकर मतदाता सूची को अद्यतन बनाएं।

    निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर करें विभागीय कार्रवाई

    अपने कार्यालय परिसर के सभाकक्ष में समीक्षा के क्रम में उन्होंने रांची, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सत्यापन का धीमा कार्य देखकर उन्होंने रांची उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्र में निर्वाचन के कार्य में पदाधिकारी लापरवाही बरत रहें हैं उन्हें चिन्हित कर उन पर अविलंब विभागीय कार्यवाई करें। 

    के रवि कुमार ने कहा कि शहरी क्षेत्र की मतदाता सूची में वैसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो गयी है और उनका नाम अभी भी सूची में मौजूद है, उनका नगर निगम से निर्गत मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर मतदाता सूची से नाम विलोपित करने का काम करें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निदेशित किया कि कोई मतदाता छूटे नहीं, सभी पात्र मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज हो जाए, सभी का वोटर आईडी बन जाए, इसके साथ ही हर मतदाता का वेरिफिकेशन कर लें कि मतदाताओं का विवरण सही है या नहीं। 

    इस अवसर पर उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, निर्वाचन कार्यालय के ओएसडी श्रीमती गीता चौबे, निर्वाचन कार्य से जुड़े जिला एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

    ये भी पढ़िए…

    कठिन है पनघट की डगर… एक देश-एक चुनाव से जुड़े इन सवालों का जवाब जानते हैं?

    Post Views: 470
    Previous Articleकठिन है पनघट की डगर… एक देश-एक चुनाव से जुड़े इन सवालों का जवाब जानते हैं?
    Next Article बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों ने आठ आतंकियों को किया ढेर, बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.