रांची। राज्य के सभी जिले कोहरे की चादर में लिपटी हैं। सूर्य बादलों की ओट में दिनभर छुपा रहा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में शनिवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहे और ठंड बरकार रही। अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति देखने को मिलेगी। कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा देखा जाएगा।
पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा भी हुई। गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची और खूंटी में कहीं-कहीं कोहरा छाया रहा। सबसे अधिक वर्षा 45.4 एमएम सगमा (गढ़वा) में दर्ज किया गया। सबसे उच्चतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा रिकॉर्ड हुआ जबकि सबसे कम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में ही दर्ज किया गया।
रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले दो-तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद इसके अगले दो दिन में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। रांची में उच्चतम तापमान 20.2, न्यूनतम तापमान 13.6, जमशेदपुर में उच्चतम तापमान 26.5 न्यूनतम तापमान 14.2 और डालटनगंज में उच्चतम तापमान 24.3 और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण आठ जनवरी को उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका जताई है। पिछले दो तीन दिनों से राज्य के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। शुक्रवार दोपहर बाद हुई बारिश ने जहां ठंड बढ़ा दी है, वहीं कोहरा और धुंध के कारण लोगों को धूप नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को रांची में लगभग 9.4 एमएम बारिश हुई। बारिश नामकुम क्षेत्र में रिकॉर्ड किया गया। हिनू, टाटीसिलवे में बारिश नहीं हुई। अन्य जिलों की बात करें तो चतरा में 8.5 एमएम बारिश, गढ़वा में 28 एमएम और पलामू मं 0.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान सबसे अधिक बारिश गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया।
पलामू में 6 एमएम हुई बारिश
पलामू में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के मुताबिक पलामू समेत कई इलाकों में बारिश हुई पलामू में 6 एमएम बारिश रिकार्ड किया गया मौसम विभाग का कहना है कि आठ जनवरी से मौसम साफ होगा और एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आसमान में बादलों के छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है शनिवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम को लेकर जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार सुबह झमाझम बारिश हुई सुबह के समय करीब 2 से 3 घंटे तक बारिश हुई मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान 6.01 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। पश्चिमी बिच्छूब के कारण मौसम में बदलाव आया है सुबह के समय कुहासा छाए रहने की संभावना है मौसम विभाग के मुताबिक आसमान में बादलों के छाए रहने की संभावना है और गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश की भी होगी।
मौसम विभाग ने एक मैप के जरिए बताया है कि करीब-करीब पूरे राज्य में 8 जनवरी तक ढूंढ देखने को मिलेगा ऐसे में गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतनी की सख्त जरूरत है कोहरे की वजह से विजिबिलिटी साफ नहीं होती जिसके कारण सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है इसे देखते हुए मौसम विभाग ने हेलो अलर्ट जारी किया है ढूंढ के कारण न्यूनतम तापमान में अभी कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है इसमें बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की गई है। हालांकि आसमान साफ होते ही ठंड अपना कहर बरपा सकता है।
ये भी पढ़िए…………






