रांची। झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का रविवार को निधन हो गया। वे पिछले लंबे समय से बीमार थे। रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। उनके के निधन पर झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने अपने दीर्घ पत्रकारिता जीवन में निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ समाज और राज्य की सेवा की। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन का दुखद समाचार मिला। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस विषम घड़ी में सहन शक्ति दें।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि] वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन की सूचना से अत्यंत व्यथित हूं। उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से दशकों तक समाज की सेवा की। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दु:ख सहन करने की शक्ति दें।
उल्लेखनीय है कि, वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह ने रांची में प्रभात खबर और दैनिक हिंदुस्तान में स्थानीय संपादक के रूप में कार्य किया था। वे फिलहाल आजाद सिपाही के प्रधान संपादक थे। उनका अंतिम संस्कार हरमू मुक्ति धाम में शाम में किया जाएगा। इससे पहले प्रेस क्लब में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
ये भी पढ़िए…………
सर्पदंश से दो मासूम भाई बहन की मौत, इलाज में देरी बनी मौत की वजह