
रांची, (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल के शौर्य जागरण यात्रा और धर्मसभा को लेकर रांची में रविवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी। रांची के हर चौक चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती है। हर चौक चौराहों से बाइक सहित अन्य वाहनों से केसरिया झंडा लिए युवक धर्म सभा में शामिल रहे।
खासकर डोरंडा इलाके में डीएसपी हटिया राजा मित्रा और डोरंडा थाना प्रभारी सहित पुलिस बल के साथ विभिन्न चौक चौराहों में पुलिस अधिकारी तैनात रहे।
दूसरी ओर चुटिया थाना स्थित महादेव मंडा से जुलूस में विधायक सीपी सिंह, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित सैकड़ों लोग वाहन के साथ शामिल रहे। वहां भी सिटी डीएसपी दीपक कुमार, चुटिया थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार दलबल के साथ मौजूद थे।
ये भी पढ़िए…..

