हजारीबाग। 55वें सीनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हजारीबाग के समीर कुमार अम्बष्टा का चयन रेफरी के तौर पर किया गया। यह प्रतियोगिता 20 नवंबर से 24 नवंबर तक महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में आयोजित की जा जाएगी। यह पहला अवसर है कि हजारीबाग से किसी खो-खो रेफरी का चयन राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। हजारीबाग जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, सचिव भैया मुरारी सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशोर सावंत बहादुर राम और अन्य सदस्यों ने इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए समीर कुमार अम्बष्टा को बधाई और शुभकामनाएं दीं। समीर कुमार अम्बष्टा 2019 में राष्ट्रीय रेफरी बने थे। उसके बाद उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया और अब राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के लिए उनका चयन किया गया है।
Trending
- बलरामपुर : सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, बारिश पर आस्था भारी
- झारखंड के कई जिलों में 15 और 16 को भारी बारिश की आशंका
- सावन माह की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- रांची के पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में भक्तों की लगी भीड़
- झामुमो का आधिकारिक एक्स हैंडल हुआ हैक, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश
- सावन के पहले दिन पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
- झारखंड के छह जिलों में 13 को होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट
- रामानुजगंज में आवारा कुत्तों का आतंक, हफ्ते भर में एक दर्जन से अधिक घायल