Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश

    July 31, 2026

    बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा

    July 31, 2026

    हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश
    • बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा
    • हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल
    • भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार
    • Rashifal 31 July 2026: जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगी तरक्की की राह, किसे रहना होगा सतर्क
    • इतिहास के पन्नों में 31 जुलाई: जानिए क्यों महात्मा गांधी ने छोड़ दिया था साबरमती आश्रम
    • ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Politics»सदर विधायक ने सालभर के कार्यों की पेश की रिपोर्ट, कहा- जनसेवा और क्षेत्र का विकास ही प्राथमिकता
    Politics

    सदर विधायक ने सालभर के कार्यों की पेश की रिपोर्ट, कहा- जनसेवा और क्षेत्र का विकास ही प्राथमिकता

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 11, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग : हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बुधवार को शहर के हुरहुरू स्थित निमंत्रण पैलेस सभागार में गुरुवार को सालभर के कार्यों और उपलब्धियों का लेखा-जोखा बताया. साथ ही प्रति वर्ष की भांति रिपोर्ट कार्ड सेवा पुस्तिका-2022 का लोकार्पण भी किया. उन्होंने प्रेस को बताया कि साल की शुरूआत कोरोना के जंग के साथ हुई और उसके बाद से जनहित में संघर्षों का सफर जारी रहा. उन्होंने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार की कुव्यवस्था से जूझते हुए जनता के हित में संघर्ष के साथ क्षेत्र के विकास को गति दी. जनसेवा को भी बाधित नहीं होने दिया.

    विधायक ने बताया कि बिजली की व्यापक कुव्यवस्था के लिए किया जनांदोलन, रामनवमी-सरहुल जुलूस की अनुमति के लिए संघर्ष किया. स्व. रूपेश पांडेय और स्व. अंकिता सिंह के लिए जस्टिस मांगा. जरूरतमंदों की सेवा में उनके बीच समर्पित रहे. हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी को कोरोना काल के बाद परंपरागत तरीके से पूरे उत्साह और उमंग से मनाने के लिए अखाड़ाधारियों के बीच झंडा, लाठी और तलवार भेंट की.

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    विधानसभा में भी जनसमस्याओं के लिए बुलंद की आवाज, जनहित में किए गई काम
    विधायक ने कहा कि किसानों के दर्द और सूबे को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग के लिए किसान वेश में सदन पहुंचकर मामला उठाया. सनातन संस्कृति की मजबूती के लिए सावन में क्षेत्र के शिवालयों में रुद्राभिषेक और कई मंदिरों के जीर्णोद्धार में सहयोग किया. हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर तिरंगा पहुंचाया. दिलों में राष्ट्रभक्ति जगाई, नमो फुटबॉल टूर्नामेंट को अपने विधानसभा से बाहर ले जाकर फुटबॉल का रोमांच बढ़ाया. खिलाड़ियों का सम्मान किया. हजारीबाग रेलवे स्टेशन को देश के प्रमुख स्टेशनों से जोड़ने की और हजारीबाग में लंबित हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने की पुरजोर मांग उठाई. छठ महापर्व के जरूरतमंद महाव्रतियों के लिए पूजन साड़ी और क्षेत्र की जरूरतमंद बहन-बेटियों को आकर्षक लहंगा दिया. विकास को गति देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के साथ पर्यटन के विकास और हजारीबाग को उत्कृष्ट बनाने का सपना मन में संजोए सड़क से लेकर सदन तक मुखर रहे.

    राज्य सरकार पर खूब बरसे सदर विधायक, चुंगी वसूली को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
    विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह विफल है. उन्होंने जनता से किए वादों को अब तक नहीं निभाया है. यह सरकार वोट बैंक के तुष्टीकरण और सरकार के नुमाइंदे सिर्फ अपनी झोली भरने में मस्त हैं. इस सरकार के कार्यकाल में उग्रवादी फिर सक्रिय हो गए हैं. सरकार महिला, किसान, युवा और व्यवसायी विरोधी है. ट्रांसफर-पोस्टिंग का उद्योग चल रहा है और अधिकारी पूरी तरह मनमानी कर रहे हैं. लॉ एंड आर्डर ध्वस्त है और जनता त्रस्त है. कोरोना काल के बाद हजारीबाग में चुंगी वसूली शुरू किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड की जनता इस गठबंधन की सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी.

    भावी योजनाएं भी बताईं
    विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि जनसेवा और विकास आगे भी उनकी प्राथमिकता रहेगी. मानवीय संवेदना से जुड़े हर एक मुद्दे पर बतौर हजारीबाग का बेटा और भाई बनकर गंभीरता से कार्य करेंगे. साल 2023 में भी जनकल्याण और महत्वाकांक्षी योजनाओं की सौगात क्षेत्रवासियों को देते रहेंगे.

    मौके पर थे मौजूद
    मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास सिन्हा, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नवीन रंजन दूबे, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेणुका कुमारी, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, भाजपा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश तिग्गा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बबन गुप्ता, विवेक बरियार, सदर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र कुशवाहा, रणधीर पांडेय, कटकमसांडी मंडल अध्यक्ष जीवन मेहता, रीतलाल यादव, कटकमदाग मंडल अध्यक्ष कविंद्र यादव, दारु मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण, सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौड़, नगर विधायक प्रतिनिधि आशीष सोनी, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय साहू, दारु विधायक प्रतिनिधि बालदेव बाबू, खेलकूद विभाग के विधायक प्रतिनिधि बंटी तिवारी, कृषि एवं पीडीएस विभाग के विधायक प्रतिनिधि इन्द्रनारायण कुशवाहा, मत्स्य, कल्याण और पशुपालन विभाग के विधायक प्रतिनिधि शिवपाल यादव, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, महिला विधायक प्रतिनिधि अन्नू लाल, ज्योत्सना देवी, लीलावती देवी, पूनम चौधरी, सोनी देवी, बिजुल देवी, सोशल मीडिया प्रभारी अमित सिन्हा, कार्यालय प्रभारी विशेषांक वर्मा, भाजपा नेता अनेश्वर प्रसाद, मुक्तिधाम सेवा संस्थान नीरज पासवान, दिलीप गोप, जयप्रकाश, तिलक यादव, अजय पासवान, खुशबू देवी, राहुल कुमार उर्फ कन्नू , रिंकू वर्मा, बाबू सिंह, अमन सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

    ये भी पढ़िए…..

    79 के हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन

    Post Views: 413
    Hazaribag News Offbeat News Sadar Vidhayak Manish Jayswal
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Article79 के हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन
    Next Article अमेरिका में विमान सेवा ठप, कंप्यूटर सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण उड़ानें रद्द
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क

    July 24, 2026

    Rashifal 22 July 2026 : जानिए किस राशि पर होगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 22, 2026

    Rashifal 21 July 2026: मेष, मिथुन और सिंह समेत इन राशियों के लिए प्रगति के योग, जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्य

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 21, 2026

    इतिहास के पन्नों में 20 जुलाई: जानिए जब इंसान ने पहली बार चांद पर रखा कदम, आज के दिन हुईं और कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनाएं

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश

    July 31, 2026

    बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा

    July 31, 2026

    हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल

    July 31, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार

    July 31, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश
    • बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा
    • हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल
    • भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार
    • Rashifal 31 July 2026: जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगी तरक्की की राह, किसे रहना होगा सतर्क
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.