हजारीबाग : गुरुकुल कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर व शिक्षाविद जेपी जैन की उपस्थिति में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सम्मान समारोह के साथ-साथ बच्चों के बीच मेडल और पुरस्कार का वितरण भी किया गया. इस दौरान एकीकृत बिहार की प्रथम स्वतंत्रता सेनानी सरस्वती देवी का पुस्तक विमोचन महानगर कांग्रेस कमेटी के युवा नेता मनोज नारायण भगत के हाथों से किया गया. इसमें शहर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी सह एक्यूप्रेशर चिकित्सक डॉ भैया असीम कुमार, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के भूगोल शास्त्र के विभागाध्यक्ष भैया अनुपम सहाय, नीरज कुमार समेत सरस्वती देवी के वंशज उपस्थित थे. मौके पर मनोज नारायण भगत ने स्वतंत्रता सेनानी सरस्वती देवी के बारे में कहा कि इतिहास के पन्नों में इसकी जीवनी है. जेपीएससी परीक्षा में इससे संबंधित सवाल पूछे जाते हैं. यह हम हजारीबाग वासियों के लिए काफी गर्व का विषय है कि सरस्वती देवी इसी कांग्रेस ऑफिस रोड की रहने वाली महिला थी, जो आज पूरे देश में इनका नाम का परचम है. उनके व्यक्तित्व से प्रभावित होकर महात्मा गांधी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, अब्दुल गफ्फार साहब और तमाम स्वतंत्रता सेनानी का आगमन कांग्रेस ऑफिस रोड में हुआ. यह सभी महान विभूतियां यहां विराम भी कर चुके हैं. इन सारी बातों का जिक्र इस किताब में है. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित कुमार दांगी और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे.
Trending
- जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
- खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
- रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब
- खूंटी में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
- दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की दबिश, 22 प्रतिष्ठानों की जांच में लिए गए 11 नमूने
- रामानुजगंज की ऐतिहासिक आमंत्रण धर्मशाला को मिलेगा नया स्वरूप, बजरंग मुनि ने जीर्णोद्धार के लिए की 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा
- ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस पर बरसे मंत्री रामविचार नेताम
- पंचों को 300 और सरपंचों को 1000 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी






