Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»रामोत्सव 2024: जुग जुग जियसु ललनवा, ‘अवध’ के भाग जागल हो…
    Offbeat

    रामोत्सव 2024: जुग जुग जियसु ललनवा, ‘अवध’ के भाग जागल हो…

    पांच वर्षों के पराभव काल के बाद अब प्रभु श्रीराम के त्रेतायुगीन उसी वैभव को कलियुग में एक बार फिर साकार होता देख यह समाज उल्लास से भर उठा है। अयोध्या का किन्नर समाज पुलकित हो उठे रोम-रोम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दुआएं दे रहा है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    अयोध्या। दिग्विजयी सम्राट राजा दशरथ की जन्म-जन्मांतर से अधूरी इच्छा रामलला की किलकारियों से कुछ इस तरह पूरी हुई कि न केवल अवधपुरी, बल्कि 14 भुवन समेत समूचा ब्रह्मांड भी मंगलगान से गुंजायमान हो उठा।

    जिस प्रकार वर्षों से बंजर रही भूमि को वर्षा के जल ने सींचा हो, उसी कृतज्ञता के भाव के साथ राजा दशरथ ने गुरु श्रेष्ठ, प्रजाजन, सेवक-सेविकाओं, नाऊ और दाई के लिए हर्षित मन से नाना रत्न अलंकार से शोभित भेंट देने का निश्चय किया। अब संकट सामने यह था रघुकुल की परंपरा है ‘प्राण जाय पर वचन न जाए’ मगर प्रभु के प्राकट्य से आह्लादित जनमानस राजा की भिक्षा नहीं, अपने इष्ट के दीदार मात्र की मंशा रखता था। संकट ये उत्पन्न हुआ कि वचन के मुताबिक निकाली गई नेग भला कौन ले, दुविधा की इस घड़ी में आज समाज का सबसे वंचित वर्ग अपने प्रिय राजा के वचनों का मान रखने सामने आता है। नेग सहर्ष स्वीकार करता है और ‘जुग जुग जियसु ललनवा, भवनवा के भाग जागल हो’, ‘प्रकटे हैं चारो भैया-अवध में बाजे बधइया’ जैसी भेंटे नाच-गाकर उल्लासित मन से नवपल्लवित पुष्प को सकल ब्रह्मांड के ‘आदित्य’ होने का वरदान देता है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पांच वर्षों के पराभव काल के बाद अब प्रभु श्रीराम के त्रेतायुगीन उसी वैभव को कलियुग में एक बार फिर साकार होता देख यह समाज उल्लास से भर उठा है। अयोध्या का किन्नर समाज पुलकित हो उठे रोम-रोम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दुआएं दे रहा है। उनका कहना है कि इस गौरव को लौटाने वाले दोनों नायकों पर प्रभु श्रीराम सदा सहाय हों और दसों दिशाओं में इनका यशोगान होता रहे।

    खुद प्रभु श्रीराम ने भी किन्नरों के अप्रतिम त्याग को सिर-माथे नवाया था

    ये वही किन्नर समाज है, जिसने रामलला के जन्म पर बधाई गाकर नेग स्वीकार करने के चलन को प्रचलन में लाया। ये वही समाज है कि जब वन को निर्वासित जनप्रिय युवराज राम से मिलकर उनके आदेश पर चरण पादुका को सिर पर सुशोभित करते हुए भरत नंदीग्राम के लिए अयोध्या की सकल नर-नारी रूपी जनमानस के साथ प्रस्थान कर गए थे। लेकिन वहीं तमसा नदी के किनारे 14 वर्ष समाज से दूर रहकर किन्नर वनवास की अवधि के दौरान निरंतर राम राजा के यशोगान के निमित्त साधना आराधना में लीन रहे। ये वही समाज है, जब प्रभु श्रीराम रावण के दम्भ रूपी लंका के ध्वंस के उपरांत लौटे तो श्रीराम ने उन्हें गले लगाकर उनके अप्रतिम त्याग को सिर माथे नवाया था।

    हम राम जी का दिया खाते हैं, बस उन्हीं का गुण गाते हैं

    गद्दीपति व अयोध्या जिले की किन्नर समाज की अध्यक्ष पिंकी मिश्रा ने बताया कि किन्नरों ने श्रीराम को गोद में लिया, ढोलक-मजीरा बजाकर बधाई गाई, बलाइयां लीं और उस नेग को स्वीकार किया जिसे राजा दशरथ के लाख अनुरोध के बाद भी कोई नहीं स्वीकार कर रहा था। वहीं, जब वनवास से राम जी लौटकर आए तो किन्नरों ने बताया कि प्रभु हमने अयोध्या से दूर रहकर आपका इंतजार करते हुए साधना-अराधना और यशोगान किया।

    प्रभु श्रीराम ने उनके इस अप्रतिम समर्पण को शीश झुकाकर प्रणाम किया और आशीर्वाद दिया कि जिस भी घर में दो से तीन प्राणी होंगे, मांगलिक कार्य होगा तो आप उनको बधाइयां व आशीर्वाद देंगे तथा बदले में नेग लेंगे। तब से यह परंपरा आज के दिन तक निरंतर कायम है। अहो भाग्य, राम जी फिर पधार रहे हैं। अपार खुशी है राम जी अपने राजमहल में विराजमान हो रहे हैं तो हम किन्नर झोली फैलाकर यह मांग कर रहे हैं कि भले एक पैसा ही सही, हमें राम जी का नेग दिया जाए क्योंकि हम राम जी का ही दिया खाते हैं और उन्हीं के गुण गाते हैं।

    नाथों के ‘आदित्य’ ने लौटाया अयोध्या का वैभव

    किन्नर लवली ने कहा कि जन्मभूमि के लिए संघर्ष करने में गोरक्षपीठ की बड़ी भूमिका रही है। महंत दिग्विजयनाथ हों या महंत अवेद्यनाथ, जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में जब भी कुछ नया घटनाक्रम हुआ, गोरक्षनाथ महत्वपूर्ण भूमिका में रहा। यहां आकर राम मंदिर के लिए चिंता और चिंतन करने वाले योगी आदित्यनाथ को जब मौका मिला तो उन्होंने पूर्वजों की उस साधना को सिद्धि में परिवर्तित करके दिखा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बार-बार कहते हैं कि मेरे एक ही राजा हैं-वो हैं राजा राम। राजा राम की नगरी के विकास को लेकर उन्होंने इस बात को साबित भी किया है।

    श्रीराम आ रहे हैं तो तो पूरा हो रहा विकास व विरासत के संरक्षण का मानक

    नरगिस किन्नर ने कहा कि सप्तपुरियों में प्रथम अयोध्या धाम विकास और विरासत के संरक्षण की मानक नगरी बनेगी। श्रीराम के अनन्य भक्त योगी आदित्यनाथ ने इसका संकल्प लिया था। राम भगवान जी अपनी अयोध्या के मंदिर में आ रहे हैं तो वह संकल्प भी पूरा हो रहा है और किन्नर समाज में खुशी की लहर आ रही है।

    संत योगी आदित्यनाथ ने समझा मर्म और किया यहां अभूतपूर्व बदलाव

    इस कालखंड में बदल चुकी अयोध्या को देख गुरु शांति किन्नर की आंखें भी भाव-विह्वल हैं। कहती हैं कि हमारे सामने ही अयोध्या कितनी बदल गई, यह कोई नेता नहीं कर पाता, क्योंकि महाराज जी संत हैं, इसलिए ही वे यहां के मर्म को समझ पाए और यहां अभूतपूर्व बदलाव किया। वे भी अपने राम को महलों में आता देख शब्दों से खुशी बयां नहीं कर पा रही हैं, बल्कि उनकी आंखें ही सब कुछ कही जा रही हैं। हां, इतना उन्होंने जरूर कहा कि उन्हें भी ट्रस्ट के निमंत्रण का इंतजार है।

    ये भी पढ़िए……..

    बरियातू में असामाजिक तत्वों ने भगवान की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, लोगों ने किया सड़क जाम

    Post Views: 671
    Ramotsav 2024: Parts of 'Awadh' go wild...
    Previous Articleबरियातू में असामाजिक तत्वों ने भगवान की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, लोगों ने किया सड़क जाम
    Next Article गेस्ट हाउस कांड को भुलाया नहीं जा सकता : मायावती
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026

    पीढ़ियों से मिट्टी में गढ़ रहे बप्पा की तस्वीर, महंगाई के बीच भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे बंगाली कारीगर

    August 31, 2026

    इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड

    August 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.