Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»Rajasthan: ट्रक और निजी बसों के चालकों का प्रदर्शन, रोडवेज बस सेवाएं प्रभावित
    National

    Rajasthan: ट्रक और निजी बसों के चालकों का प्रदर्शन, रोडवेज बस सेवाएं प्रभावित

    राजस्थान में भी अलग अलग शहरों में इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे हैं। कई जिलों में ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन और निजी बस यूनियन की तरफ से इस कानून का विरोध किया जा रहा है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 2, 2024Updated:January 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    जयपुर। देश भर में चल रहा नए हिट एंड रन कानून का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान में भी अलग अलग शहरों में इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे हैं। कई जिलों में ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन और निजी बस यूनियन की तरफ से इस कानून का विरोध किया जा रहा है। खासतौर पर ट्रक और बस चालक इस कानून के विरोध में उतरे हैं। उनका कहना है कि कोई भी चालक जानबूझकर दुर्घटना कारित नहीं करता है। अमूमन दुर्घटना में किसी की मृत्यु होने पर भारी वाहन के चालक को जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है, जबकि कई बार भारी वाहन चालक की गलती नहीं होती है।

    राजस्थान के अलवर, भरतपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, जालोर, जयपुर, उदयपुर सहित कई जिलों में ट्रक चालकों और निजी बसों के चालकों का विरोध प्रदर्शन जारी है। जयपुर के पास चंदवाजी और दौसा में ड्राइवरों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। ड्राइवरों की हड़ताल को देखते हुए अलवर और मत्स्य नगर डिपो से रोडवेज बसों का संचालन भी नहीं हो सका। प्रदर्शनकारी डिपो के अंदर तक पहुंच गए और नए कानून का विरोध किया। मत्स्य नगर डिपो से 100 से ज्यादा रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो सका।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    ट्रक और ट्रेलर एसोसिएशन के साथ प्राइवेट बस ऑपरेटर भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। भीलवाड़ा में गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ऑल ड्राइवर कल्याण संघ की ओर से भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। भीलवाड़ा डिपो से अजमेर, कोटा, बीकानेर, जयपुर और भरतपुर जाने वाले सभी बसों को रोक दिया गया। रोडवेज की बसों का संचालन भी नहीं हो सका। 90 से ज्यादा रोडवेज की बसें बंद रही। भरतपुर में रोडवेज बसों के चालकों और टैक्सी ड्राइवरों ने भी हड़ताल का ऐलान कर दिया है।

    अलग अलग जिलों में चक्का जाम के कारण जयपुर की सबसे बड़ी फल सब्जी मंडी मुहाना मंडी में व्यापारी काफी परेशान हुए। पहली बात तो यह रही कि सामान्य दिनों की तुलना में आधे वाहन भी माल लेकर मुहाना मंडी नहीं पहुंचे। दूसरा कारण यह कि किसी भी व्यापारी ने फल और सब्जी की खरीद नहीं की क्योंकि कोई भी ट्रक चालक फल सब्जियां लेकर जाने को तैयार नहीं हुए।

    निजी बसों के साथ रोडवेज की बसें नहीं चलने का असर आमजन पर पड़ा है। खासतौर पर वे लोग परेशान हुए हैं जो नए साल के दौरान कहीं घूमने गए हुए थे। कई परिवार बीच राह में फंस गए हैं।

    ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन राजस्थान के संरक्षक अनिल कुमार जैन का कहना है कि हड़ताल का असर पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर भी पड़ रहा है। ड्राइवर बसें चलाने को तैयार नहीं है। जो बसें अलग अलग शहरों में गई हुई हैं, चालक उन्हें वापस लाने को तैयार नहीं है। जैन ने कहा कि जब ड्राइवर ही नहीं है तो बसें कैसे चलेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को एक बार फिर से इन कानून पर विचार करना चाहिए।
    ये भी पढ़िए……….

    Chhattisgarh : किसानों से कमीशन की मांग, सहकारी बैंक प्रबंधक निलंबित

    Post Views: 597
    Hit and Run protest continue in rajasthan
    Previous ArticleChhattisgarh : किसानों से कमीशन की मांग, सहकारी बैंक प्रबंधक निलंबित
    Next Article Offbeat Entertainment: आमिर खान की बेटी 3 जनवरी को फिटनेस ट्रेनर नुपुर के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद नई आफत, सड़ने लगे इंसानों और पशुओं के शव… महामारी का खतरा बढ़ा

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.