Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»Raipur : कहीं शिक्षक बहुत ज्यादा तो कहीं टोटा, हजारों स्कूलों में पीने का पानी तक नहीं : भाजपा
    State

    Raipur : कहीं शिक्षक बहुत ज्यादा तो कहीं टोटा, हजारों स्कूलों में पीने का पानी तक नहीं : भाजपा

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 1, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार और बुनियादी सुविधाएँ मुहैया कराने के प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दावे को फर्जी बताया है। चंदेल ने कहा कि प्रदेश सरकार के नाकारापन के चलते बिलासपुर जिले में एक ओर जहाँ कुछ विद्यालयों में स्वीकृत सेट-अप से अधिक शिक्षक पदस्थ होने और कुछ विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त पड़े होने के कारण शिक्षा के मूल उद्देश्यों को हासिल नहीं किया जा सक रहा है, वहीं आदिवासी इलाकों में करोड़ों रुपए खर्च करके जुटाई गईं पीने के पानी की बुनियादी सुविधा दम तोड़ चुकी है।

    प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने रविवार को बताया कि बिलासपुर जिले के चारों विकासखंडों के कुल 210 हायर सेकेंडरी और हाई स्कूलों में 1876 व्याख्याताओं के पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से 54 स्कूलों में स्वीकृत सेट-अप से 126 व्याख्याता ज्यादा हैं जबकि 80 स्कूलों में व्याख्याताओं के 174 पद अब तक खाली पड़े हैं। तबादला उद्योग चलाने में मशगूल प्रदेश सरकार को इस बात से कोई सरोकार ही नहीं है कि यदि 126 अतिशेष व्याख्याताओं को उनके मूल विद्यालयों में भेजा जाए तो रिक्त पड़े 174 पदों की समस्या काफी हद तक हल हो सकती है। चंदेल ने कहा कि राजनीतिक पहुँच और संरक्षण के चलते शहरी और मुख्य सड़क पर स्थित स्कूलों में स्वीकृत पदों से काफी अधिक शिक्षक पदस्थ हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शालाओं में काफी पद रिक्त होने के कारण बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। चंदेल ने कहा कि प्रदेश सरकार आत्मानंद स्कूलों के नाम पर ढोल पीटने में व्यस्त है और प्रदेशभर की स्कूलों की बदहाली से आँखें मूंदे बैठी है। जिन आत्मानंद स्कूलों का शोर मचाकर प्रदेश सरकार अपने मुँह मियाँ मिठ्ठू बन रही है, प्रदेश के अधिकांश उन आत्मानंद स्कूलों में अव्यवस्था की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे हालात में भी प्रदेश सरकार शिक्षा के नाम पर फर्जी दावे करके प्रदेश को बरगला रही है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि आदिवासियों के नाम पर प्रदेश सरकार सियासी ड्रामे तो खूब कर रही है, लेकिन आदिवासी इलाकों के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं तक मुहैया नहीं है। सरगुजा संभाग के जशपुरनगर जिले के 2296 प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों और 1500 आंगनबाड़ी केंद्रों में बेहाली का आलम यह है कि वहाँ पीने के साफ पानी तक की व्यवस्था ही चरमरा चुकी है। रनिंग वॉटर सप्लाई के नाम पर केवल स्कूलों पर 35 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी हालात ये हैं कि वहाँ बच्चे ढोंढ़ी का पानी पीने के लिए विवश हैं। चंदेल ने कहा कि जो सरकार पढ़ने वाले बच्चों को पीने के पानी की बुनियादी सुविधा तक नहीं दे पा रही है, वह आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा के नाम पर झूठ बोलने में शर्म तक महसूस नहीं कर रही है।

    ये भी पढ़िए…..

    स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक: राज्यपाल

    Post Views: 462
    CG-More teachers somewhere- more work somewhere - BJP
    Previous Articleस्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक: राज्यपाल
    Next Article ‘अब अपने मोबाइल से बना सकते हैं आयुष्मान कार्ड’
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.