इटखोरी : इटखोरी में हो रहे पंचकल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस दौरान भगवान आदिनाथ के जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालु भक्ति में भावविभोर होकर थिरकने को मजबूर हो गए। भगवान आदिनाथ के जयकारों से माहौल गुंजायमान हो गया। प्रातः मुनि श्री का मंगल प्रवचन, शोभा यात्रा व बाहर से आए हुए अतिथि का सम्मान तिलक माला मोमेंटो से किया गया।


झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय लुहाड़ीया ने बताया कि कल इटखोरी पंचकल्याणक महोत्सव में तप कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। सभी भक्तगण को मिलेगा मुनि श्री का मंगल आशीर्वाद मंगल प्रवचन। झारखंड व अन्य प्रदेशों से सभी भक्तगण पधारेंगे
देखिए वीडियो