Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Others»Weather»घने कोहरे के साथ नए साल का स्वागत : राजस्थान के 12 जिलों में सर्दी और कोहरे का अलर्ट
    Weather

    घने कोहरे के साथ नए साल का स्वागत : राजस्थान के 12 जिलों में सर्दी और कोहरे का अलर्ट

    यपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कई जिलों में सोमवार अलसुबह घना कोहरा छाया रहा। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, करौली, धौलपुर में दिन-रात में सर्दी एक जैसी पड़ने लगी है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    जयपुर। राजस्थान में नव वर्ष की की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई है। जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कई जिलों में सोमवार अलसुबह घना कोहरा छाया रहा। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, करौली, धौलपुर में दिन-रात में सर्दी एक जैसी पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए राजस्थान के सात जिलों में तेज कोल्ड डे (शीतदिन) का अलर्ट दिया है। जबकि, 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट दिया गया है।

    जयपुर में रविवार सीजन का सबसे ठंडा दिन और सबसे ठंडी रात रही। कल यहां दिन का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार सुबह ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा रहा। कोहरे के साथ ही सर्द हवा चलने से ठिठुरन रही। इससे पहले रात में भी जयपुर में सर्द हवा चलने से तेज सर्दी रही। मौसम विभाग ने यहां अगले चार-पांच दिन शीतलहर चलने और कोल्ड-डे की स्थिति की संभावना जताई है। पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी तापमान जमाव बिंदु पर रहा। आबू की वादियों में बर्फ की हल्की परत जमी रही। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के अलावा सीकर, झुंझुनूं, चूरू समेत कई जिलों में आज सुबह घना कोहरा रहा। यहां विजिबिलिटी 100 मीटर से कम रही। इधर भरतपुर, करौली, धौलपुर भी कोहरे की चपेट में रहे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    राज्य के कई शहरों में कोल्ड-डे की स्थिति है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, करौली, धौलपुर में दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। कल सबसे ठंडा दिन गंगानगर में रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। हनुमानगढ़ में भी कल दिन का अधिकतम तापमान 12.6, करौली में 14.1 और धौलपुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर बीकानेर में भी कल दिन का अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

    जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस सप्ताह राजस्थान में तेज सर्दी रहेगी। सुबह-शाम के अलावा दिन में भी कोल्ड-डे की कंडीशन रहेगी। मौसम विभाग ने आज अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं और हनुमानगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी तरह कल (मंगलवार) चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, टोंक, सीकर, सवाई माधोपुर, करौली, कोटा, धौलपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, अलवर में भी कोहरा रहने की संभावना जताते हुए इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

    शेखावाटी इलाके में नया साल घने कोहरे व ठिठुराने वाली ठंड के साथ आया। पूरे अंचल में छाए कोहरे से सुबह तो 40 से 50 मीटर दूर देखना भी दूभर हो गया। हवा में नमी के साथ बढ़ी सर्दी ने भी आमजन को कंपा दिया। जिसका असर लोगों की दिनचर्या पर भी नजर आया। लोग देर तक रजाई में दुबके रहे। जो बाहर निकले वे भी गर्म कपड़ों में लदे और यहां- वहां अलाव का जुगाड़ कर सर्दी से बचते दिखे। कोहरे के चलते घटी दृश्यता ने वाहन चालकों को भी खासा परेशान किया। हेडलाइट चालू रखने पर भी रास्ता साफ नहीं दिखने पर ज्यादातर वाहन चालकों ने वाहन होटल-ढाबों व रास्ते किनारे ही खड़े कर दिए। धुंध छंटने के बाद ही वाहनों ने गति पकड़ी। तापमान की बात करें तो सोमवार को बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान जरूर 1.4 डिग्री बढ़कर 8.4 डिग्री बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार कोहरे का असर अंचल में आगे भी जारी रहने के आसार हैं। इस बीच नम हवाओं के साथ सर्दी का असर कायम रहेगा।

    ये भी पढ़िए……………

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ साकार होगा गोरक्षपीठ का सपना

    Post Views: 690
    Cold and fog alert in 12 districts of Rajasthan coldest day
    Previous Articleरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ साकार होगा गोरक्षपीठ का सपना
    Next Article नववर्ष पर पिकनिक मनाने निकले आदित्यपुर के छह युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम

    September 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट

    September 10, 2026

    अचानक बदला झारखंड का मौसम! रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, 13 सितंबर तक येलो अलर्ट

    September 7, 2026

    झारखंड में फिर भारी बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट… 171 MM बारिश से हड़कंप

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.