Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»रेलवे की लापरवाही : ट्रैक पर पड़ा सब्बल ट्रेन की खिड़की तोड़कर अंदर घुसा, विंडो सीट पर बैठे पैसेंजर के आर-पार, मौके पर दर्दनाक मौत
    Crime

    रेलवे की लापरवाही : ट्रैक पर पड़ा सब्बल ट्रेन की खिड़की तोड़कर अंदर घुसा, विंडो सीट पर बैठे पैसेंजर के आर-पार, मौके पर दर्दनाक मौत

    सब्बल से मौत पर 15 हजार मुआवजा, पिता ने लौटाया:बोले- मुझसे 50 हजार रुपए ले जाओ
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 3, 2022Updated:December 3, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ में शुक्रवार को डाबर-सोमना के बीच ट्रेन में बैठे युवक के शरीर में उछलकर आया सब्बल धंस गया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे में रेलवे की लापरवाही सामने आ रही है। इसके बावजूद रेलवे ने मृतक के पिता को मात्र 15 हजार रुपए का मुआवजा दिया। उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया। कहा, ‘मुझसे ही 50 हजार रुपए ले जाओ।’

    मृतक हरिकेश के पिता संतराम का कहना है, ‘रेलवे प्रशासन की लापरवाही के कारण मेरे बेटे की जान गई है। अब रेलवे मुझे 15 हजार रुपए का मुआवजा देकर मेरे बेटे की मौत का मजाक उड़ा रहा है।’ इस दौरान रेलवे के अधिकारी उन्हें समझाते रहे, लेकिन उन्होंने किसी की एक न सुनी और बेटे का शव लेकर लौट गए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    संतराम ने अपनी बहू और मृतक की पत्नी को नौकरी और मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मृतक हरिकेश के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इन तीनों का गुजारा अब कैसे चलेगा?

    सुल्तानपुर में DM कार्यालय का करेंगे घेराव
    मृतक के पिता संतराम ने पहले शव ले जाने से इनकार कर दिया और न्याय की मांग करने लगे। इसके बाद GRP और RPF की फोर्स वहां पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने मुआवजे की रकम लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि अब सुल्तानपुर जाकर न्याय की मांग करेंगे।

    संतराम का कहना है कि रेलवे की लापरवाही से उनके बेटे की जान गई है। वह सुल्तानपुर जाकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। जब तक बेटे और परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, प्रदर्शन जारी रहेगा। शाम तक यह सब चलता रहा, जिसके बाद पीड़ित परिवार शव लेकर लौट गया।

    समय से पहले ट्रैक पर शुरू हो गया था काम
    रेलवे ट्रैक 9 बजे से ब्लॉक लिया गया था। इसके बाद यहां से गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार नियंत्रित रहती। उनका रूट भी बदला जाता, लेकिन काम 8:35 बजे शुरू हो गया। इसी दौरान नीलांचल एक्सप्रेस यहां से गुजरी। इसकी स्पीड 110 किमी/घंटा थी।

    GRP इंस्पेक्टर सुबोध यादव ने बताया कि सब्बल ट्रेन के अंदर जाने की गुत्थी पूरी तरह से सुलझ नहीं सकी है। लेकिन, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि मजदूर ट्रैक उठाने के लिए सब्बल का इस्तेमाल कर रहे थे। तभी यह उनके हाथ से छूट कर छिटक गया। वहां से गुजर रही नीलांचल एक्सप्रेस के अंदर जा पहुंचा। सब्बल हरिकेश के शरीर में जा धंसा, जिसमें उसकी मौत हो गई।

    6 फीट का सब्बल सबके लिए अचंभा
    6 फीट का सब्बल ट्रेन के अंदर आखिर कैसे पहुंचा और यात्री की जान भी ले ली यह सभी के लिए आश्चर्य बना हुआ है। GRP ने ट्रैक पर काम करने वाले एक सुपरवाइजर और दो मजदूरों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी थी।

    वहीं RPF इंस्पेक्टर राजीव वर्मा ने बताया कि घटना के हर एंगल की जांच की जा रही है। एक सब्बल और बरामद किया गया है, जो ट्रैक पर ही मिला है। लेकिन अभी तक इस घटना के बारे में कोई कुछ भी नहीं बता पाया है। परिजन की तहरीर पर GRP ने मुकदमा दर्ज किया है।

    परिवार को दिया जाएगा 8 लाख मुआवजा
    एनसीआर प्रयागराज के CPRO हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि मृतक के परिजन को 15 हजार रुपए का मुआवजा तत्काल प्रदान कर दिया गया है। जिससे पीड़ित परिवार को तात्कालिक सहायता मिल सके। आगे भी उन्हें नियमानुसार और मुआवजा दिया जाएगा। मृतक के परिजन को 8 लाख रुपए तक का मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए परिवार के लोगों को रेलवे नियमों के तहत आवेदन करना होगा, जिसके बाद विभागीय प्रक्रिया को पूरा करने के बाद उन्हें आर्थिक राहत उपलब्ध कराई जाएगी।

    Post Views: 512
    Offbeat News
    Previous Articleझूमर 2022 युवा महोत्सव : दूसरे दिन प्रतिभागियों ने दिखाया हाथों का हुनर
    Next Article पति गया ड्यूटी पर पत्नी ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

    Sponsor: RKDF University, RanchiSeptember 1, 2026

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.