हजारीबाग। यह हजारीबाग के लिए गर्व और गौरव का पल है कि यहां की बहू संस्कृति जायसवाल ने देश के मानचित्र पर शहर को नई पहचान दिलाई है। भारतीय महिलाओं के लिए हॉट मोंड मैसेज इंडिया की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड प्रतियोगिता की प्रतिभाशाली संस्कृति जायसवाल ने अपना स्थान बनाया है।
वह हजारीबाग की बहू हैं, जिनकी शिक्षा- दीक्षा व वर्तमान निवास बेंगलुरु (कर्नाटक) में है। उन्होंने हॉट मोंड फाइनलिस्ट के रूप में अपना स्थान बनाया है संस्कृति जायसवाल ने सामाजिक कार्यों में अपनी रुचि के चलते उन्होंने समय-समय पर बेंगलुरु में महिला कर्मचारियों को सेनेटरी पैड बांटने की मुहिम चलाई, विभिन्न संस्थाओं की महिला कर्मचारियों के बीच भोजन वितरण तथा महिला पुलिस अधिकारियों के साथ भी कार्य किया है। किसी जरूरतमंद वह दुविधा में स्थित महिला को सहयोग व मदद करने के साथ वह महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में भी कार्य करती रहती हैं, जिसमें उनके नेतृत्व की झलक पूर्णता मिलती है।
उनकी मानवी सेवा का योगदान शांति सजल जैसे संस्थानों में भी है वह बिहार में आधारभूत चिकित्सा सेवाओं को दूर दराज के क्षेत्र में पहुंचने के लिए उपरोक्त संस्था की मदद कर रही हैं। संकेत अग्रवाल की पत्नी संस्कृति जायसवाल ने “संयम इन्वेस्टमेंट” के माध्यम से अनुदान जताकर सामाजिक कार्यों के लिए सहयोग दिया।
कई क्षेत्रों में पेड़ों को काटने से रोकने के लिए उन्होंने मोर्चा चलाया और लोगों के विरोध के बावजूद भी वे पेड़ों व पर्यावरण को बचाने में सफल हुई। संस्कृति जायसवाल के समाज के प्रति समर्पण हुआ कुशल नेतृत्व को दर्शाता है उनका योगदान एक मिसाल है जो अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणाप्रद है।
हॉट मोड फाइनललिस्ट में बनाया अपनी जगह के बाद परिवार जनों एवं मित्र साथियों में काफी खुशी की लहर देखने को मिली सभी ने एक स्वर से कहा कि हजारीबाग की बहू ने अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हम उनके इस कार्य के लिए इन्हें साधुवाद देते हैं। साथ ही इन्हें बधाई देते हैं इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए।
ये भी पढ़िए…..
पाण्डेय गिरोह का कुख्यात सक्रिय सदस्य को एटीएस ने किया गिरफ्तार