Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई

    August 8, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार

    August 8, 2026

    रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    • रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    • रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू
    • इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच
    • Rashifal 07 August 2026: आज किस्मत देगी किसका साथ? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ के सामने नई चुनौती
    • देवघर जाते समय कल रामानुजगंज रुकेंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कांवरियों की सेवा में करेंगे सहयोग
    • सेमरसोत अभ्यारण्य में कोटरी के शिकार का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; मृत वन्यजीव बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Offbeat»31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    Offbeat

    31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें

    शादी के दो माह बाद कमाने निकले थे, कुछ चिट्ठियों के बाद हो गया था संपर्क खत्म; माता-पिता बेटे के इंतजार में दुनिया छोड़ गए, अब रहस्यमयी वापसी बनी चर्चा का विषय
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJuly 29, 2026Updated:July 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    गया जी (बिहार) अनिल मिश्र। तुम मिले, दिल खिले और जीने को क्या चाहिए…। बिहार प्रदेश के गया जिला अंतर्गत वजीरगंज प्रखंड के केनार चट्टी गांव में रविवार को ऐसा भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जिसने पूरे गांव के ग्रामीणों की आंखें नम कर दीं।

    दरअसल करीब 31 साल पहले यानी सन् 1995 में रहस्यमय ढंग से लापता हुए साधु शर्मा अचानक अपने पैतृक घर लौट आए। इस तरह से उनकी वापसी की खबर मिलते ही परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई और पूरे गांव में यह घटना चर्चा का विषय बन गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    जब साधु शर्मा अचानक अपने घर पहुंचे, तो वर्षों से बिछड़े बेटे को सामने देखकर परिजन भावुक हो उठे। मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े, जबकि भाई-बहनों और अन्य रिश्तेदारों ने उन्हें गले लगाकर अपना स्नेह जताया। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और काफी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचने लगे।

    जैसे ही साधु शर्मा घर पहुंचे, उनकी बड़ी भाभी देवंती देवी भावुक होकर उनके गले से लिपट गईं और रो पड़ी। परिवार के अन्य सदस्यों की आंखों में भी खुशी के आंसू छलक आए। 31 साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद इस पुनर्मिलन का क्षण किसी चमत्कार से कम नहीं था।

    भाभी देवंती देवी ने कहा कि उनकी आंखें इंतजार में पथरा गई थीं, लेकिन भगवान ने चमत्कार कर दिया। साधु शर्मा के लापता होने के दु:ख में पहले उनके पिता गनौरी ठाकुर का देहांत हो गया। कुछ साल पहले उनकी मां कलसिया देवी भी बेटे की याद में इस दुनिया से चली गईं।

    साल दर साल बीतने के साथ परिवार और गांव वालों ने उनकी जीवित वापसी की उम्मीद छोड़ दी थी।हर तरफ खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने से उन्हें मृत ही मान लिया गया था। साधु शर्मा अप्रैल 1995 में शादी के महज दो महीने बाद कमाने के लिए घर से निकले थे।

    शुरुआत में 2-3 चिट्ठियां आईं, लेकिन उसके बाद उनका कोई अता-पता नहीं चला। परिवार ने रिश्तेदारों, परिचितों के जरिए खोजबीन की और दूसरे राज्यों तक पहुंचे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। समय के साथ उम्मीदें धुंधली पड़ती गईं।

    फिलहाल 31 वर्षों तक साधु शर्मा कहां रहे और किन परिस्थितियों में परिवार से दूर रहे, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। उनकी रहस्यमयी गुमशुदगी और अचानक वापसी पूरे इलाके में कौतूहल का विषय बना हुआ है। परिवार के लिए यह दिन तीन दशक से अधिक लंबे इंतजार के बाद मिली सबसे बड़ी सौगात बन गई है।

    इसे भी पढ़ें……

    झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ

    Post Views: 384
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleझारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ
    Next Article सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई

    August 8, 2026

    इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच

    August 7, 2026

    Rashifal 07 August 2026: आज किस्मत देगी किसका साथ? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ के सामने नई चुनौती

    August 7, 2026

    इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई

    August 8, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार

    August 8, 2026

    रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक

    August 7, 2026

    रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू

    August 7, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    • रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    • रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू
    • इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.