Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026

    रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»बलरामपुर : पूर्णिमा बनीं ‘लखपति दीदी’, एसएचजी से जुड़कर बदली तकदीर
    Chhattisgarh

    बलरामपुर : पूर्णिमा बनीं ‘लखपति दीदी’, एसएचजी से जुड़कर बदली तकदीर

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की पूर्णिमा बासिन की कहानी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है। कभी ऐसा समय था जब परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी उनके लिए बड़ी चुनौती हुआ करती थी।

    पूर्णिमा बासिन के पास खेत थे, मेहनत थी पर आमदनी इतनी नहीं थी कि घर आसानी से चल सके लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। आज पूर्णिमा बासिन ‘लखपति दीदी’ के नाम से पहचानी जाती हैं और उनकी सफलता गांव की दूसरी महिलाओं के लिए उम्मीद की नई मिसाल बन गई है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पूर्णिमा के जीवन में असली बदलाव तब आया जब वह स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़ीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें बैंक लिंकेज और सीआईएफ के जरिए ऋण मिला। इसी मदद ने उनके सपनों को नई दिशा दी। उन्होंने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर जैविक खेती अपनाने का फैसला किया और जीराफूल चावल की खेती शुरू की। यह धान की एक पारंपरिक और सुगंधित किस्म है जिसकी बाजार में अब तेजी से मांग बढ़ रही है।

    पूर्णिमा ने कहा कि उन्होंने मिले हुए लोन का सही तरीके से इस्तेमाल किया। जैविक खेती शुरू करने के बाद उनकी आमदनी लगातार बढ़ती गई और आज वह लाखों रुपए की कमाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इसी आय की बदौलत अब वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला पा रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर हो गई है। पूर्णिमा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार के सहयोग और योजनाओं की वजह से ही वह आज ‘लखपति दीदी’ बन पाई हैं।

    हाल ही में पूर्णिमा की मुलाकात मुख्यमंत्री से भी हुई। इस दौरान उन्होंने अपनी संघर्ष से सफलता तक की पूरी कहानी साझा की। मुख्यमंत्री ने भी उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और आत्मनिर्भरता का मजबूत उदाहरण है।

    पूर्णिमा बासिन अकेली ऐसी महिला नहीं हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से नई पहचान बनाई हो। बलरामपुर जिले में कई महिला समूह अब आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। बरियों का गांधी समूह, दुर्गापुर का संतरा समूह, और दुर्गा समूह जैसी कई महिला समितियां हस्तशिल्प और खाद्य उत्पादों के जरिए अपने कारोबार को बढ़ा रही हैं। सरकारी योजनाओं और बैंक लिंकेज की मदद से ये महिलाएं अब केवल स्थानीय बाजारों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बड़े बाजारों तक भी अपनी पहुंच बना रही हैं।

    बलरामपुर की ये कहानियां बदलते ग्रामीण भारत की तस्वीर हैं, जहां महिलाएं मेहनत, आत्मविश्वास और सही अवसर के दम पर अपनी नई पहचान बना रही हैं। खेतों से शुरू हुआ यह सफर अब सपनों को नई उड़ान दे रहा है।

    इसे भी पढ़ें………….

    यूपी में लापरवाह डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई: पांच चिकित्साधिकारी बर्खास्त

    Post Views: 474
    Previous Articleयूपी में लापरवाह डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई: पांच चिकित्साधिकारी बर्खास्त
    Next Article झारखंड के रिमांड होम में मौत : एनएचआरसी ने सरकार से दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026

    भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 26, 2026

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026

    रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    September 26, 2026

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.